{"_id":"65095ea29fda995378020b8f","slug":"vijay-verma-and-jaideep-ahlawat-movie-jaane-jaan-actress-kareena-kapoor-khan-says-revisit-to-this-genre-film-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaane Jaan: बार-बार 'जाने जां' बनना चाहती हैं करीना, फिल्म रिलीज होने से पहले बताया अपना पसंदीदा किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaane Jaan: बार-बार 'जाने जां' बनना चाहती हैं करीना, फिल्म रिलीज होने से पहले बताया अपना पसंदीदा किरदार
Tue, 19 Sep 2023 02:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:52 PM IST
सार
करीना कपूर खान ने बताया कि 'जाने जां' को उन्होंने क्यों साइन किया। निर्देशक सुजॉय घोष के साथ काम करना उन्हें अच्छा लगा। करीना ने बताया कि उन्हें थ्रिलर फिल्मों में काम करना पसंद है।
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी पहवी ओटीटी फिल्म 'जाने जां' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। नेटफ्ल्क्सि पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से करीना अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही करीना ने बताया कि ओटीटी में काम करना उनका अच्छा अनुभव रहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह आगे किस तरह की फिल्में करना चाहेंगी।
Atlee: शाहरुख खान के बाद अब एक और खान स्टार संग फिल्म बनाएंगे एटली? अच्छी स्क्रिप्ट का है इंतजार
इस तरह का किरदार करना पसंद करती हैं करीना
'जाने जां' की रिलीज से पहले करीना कपूर खान से एक इंटरव्यू में जब यह सवाल किया कि वह किस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद करती हैं। इस पर करीना ने कहा, 'बतौर अभिनेत्री में अच्छी स्क्रिप्ट को बार-बार देखना चाहती हूं। मैं उस तरह की फिल्म करना पसंद करूंगी, जिसकी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आपको लगे कि अब इस किरदार के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। मेरी कोशिश यही रहती है कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हर तरह के किरदार करना पसंद करती हूं।'
विज्ञापन
Katrina-Vicky: विक्की कौशल की महिला फैंस पर कैसी होती है कटरीना की प्रतिक्रिया, एक्टर ने किया खुलासा
इस दिन रिलीज होगी 'जाने जां'
करीना ने बताया कि आज के समय में एक अच्छी स्क्रिप्ट कितनी जरूरी होती है। एक कलाकार कैसे अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्म या शो का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके साथ ही करीना कपूर खान ने बताया कि 'जाने जां' को उन्होंने क्यों साइन किया। निर्देशक सुजॉय घोष के साथ काम करना उन्हें अच्छा लगा। करीना ने बताया कि उन्हें थ्रिलर फिल्मों में काम करना पसंद है। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Gadar 2 Biggest Hindi Film: तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला
जल्द इन अभिनेत्रियों के साथ आएंगी नजर
बता दें कि 'जाने जां' की रिलीज के बाद करीना कपूर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में तीन महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी, जो किसी झूठ के जाल में फंस जाती हैं।
आदित्य संग पैप्स को देख मुंह छिपाने लगी चंकी की बेटी