फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Varma reveals what happened when he saw Raja Hindustani with family says it was awkward moment

Vijay Varma: परिवार के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' देखकर असहज हो गए थे विजय, आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन बना वजह

Fri, 07 Jul 2023 11:46 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Jul 2023 11:46 AM IST
सार

अब हाल ही में , अभिनेता ने आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को परिवार के साथ देखने के अपने अनुभव को साझा किया है और बताया कि फिल्म को देखते वक्त परिवार वालों का क्या रिएक्शन था।

विज्ञापन
Vijay Varma reveals what happened when he saw Raja Hindustani with family says it was awkward moment
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय इस वक्त फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में विजय ने पहली बार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ काम किया है। अब हाल ही में , अभिनेता ने आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को परिवार के साथ देखने के अपने अनुभव को साझा किया है और बताया कि फिल्म को देखते वक्त परिवार वालों का क्या रिएक्शन था।

विज्ञापन

परिवार के साथ देखने गए थे  फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय ने फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में किस वाले सीन पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैं दो-तीन परिवारों के साथ राजा हिंदुस्तानी देखने गया था। मैं मेरे माता-पिता, मेरे चाचा और उनके परिवार।  हम थिएटर में एक पंक्ति में 20 लोग बैठे थे। पूरी फिल्म काफी अच्छी चल रही थी कि अचानक आमिर और करिश्मा का किसिंग सीन शुरू हो गया। जैसे ही यह सीन सबने देखा पूरी लाइन में शांति पसर गई। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है।

Pulkit Samrat: काम न मिलने से परेशान पुलकित सम्राट का छलका दर्द, बोले- 'गुड लुक्स' आ रहा आड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

थिएटर में पसर गई थी शांति
विजय ने आगे कहा, ‘मैं इंतजार कर रहा था कि कब यह सीन खत्म हो, लेकिन ऐसा लग रहा था कि यह सीन एक घंटे से ज्यादा दिखाया जा रहा है। विजय की यह बात सुनकर वहां मौजूद अभिनेत्री तमन्ना जोर से हंसने लगी और कहा कि सच में परिवार के साथ कोई भी इंटीमेट सीन देखना काफी चैलेंजिंग होता है।’ 

Tridev: 'त्रिदेव' की रिलीज को 34 वर्ष पूरे, जैकी श्रॉफ ने साझा कीं पुरानी यादें

विज्ञापन

तमन्ना ने भी परिवार के साथ इंटीमेट सीन देखने के अनुभव का किया था खुलासा
आपको बता दें कि पिछले दिनों तमन्ना ने भी खुलासा किया कि परिवार के साथ इंटीमेट सीन्स को देखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बाकी लोगों की तरह तमन्ना ने भी स्वीकार किया कि ऐसे सीन्स के दौरान वह अजीब और असहज महसूस करती थी। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि से सीन्स देखने की शर्मिंदगी से बचने के लिए वह अक्सर अपने फोन पर व्यस्त होने का नाटक करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed