फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pulkit Samrat opens about the challenges of good looks in the films industry hopes for more layered characters

Pulkit Samrat: काम न मिलने से परेशान पुलकित सम्राट का छलका दर्द, बोले- 'गुड लुक्स' आ रहा आड़े

Fri, 07 Jul 2023 11:34 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 07 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

एक्टर पुलकित सम्राट इस बात से परेशान हैं कि उन्हें ढंग से काम नहीं मिल रहा है और गुड लुक्स की वजह से अलग तरह के किरदार ऑफर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Pulkit Samrat opens about the challenges of good looks in the films industry hopes for more layered characters
पुलकित सम्राट - फोटो : instagram/pulkitsamrat

विस्तार

एक्टर पुलकित सम्राट ने 2012 में फिल्म 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। बीते एक दशक में वह कई फिल्में कर चुके हैं, पर इसके बावजूद एक्टर का स्ट्रगल जारी है। स्ट्रगल इसलिए क्योंकि पुलकित सम्राट के मुताबिक, उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह है उनके गुड लुक्स। पुलकित सम्राट का हाल ही दिए इंटरव्यू में इस बात को लेकर दर्द छलका। एक्टर इस समय काम न मिलने की वजह से परेशान हैं।

विज्ञापन

पुलकित सम्राट ने मीडिया से बातचीत में इस बात पर तो खुशी जताई कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने ढेर सारा काम किया, और फिल्में कीं, पर इस बात का दुख है कि अच्छे रोल उन्हें नहीं मिल रहे हैं। पुलकित सम्राट का कहना है कि गुड लुक्स की वजह से उन्हें अच्छे और अलग तरह के किरदार मिलने में रुकावट पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pulkit Samrat opens about the challenges of good looks in the films industry hopes for more layered characters
पुलकित सम्राट - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat

पुलकित सम्राट ने कहा, 'इन सालों में मैंने महसूस किया है कि कभी-कभी, मेरे गुड लुक्स उस तरह के काम में बाधा बन रहे हैं, जो मैं करना चाहता हूं। ऐसा लग सकता है कि मैं बढ़ा-चढ़ाकर बोल रहा हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मुझे अभी जिस तरह के किरदार मिल रहे हैं, उनका मेरे लुक्स से काफी लेना-देना है। जब लोग हीरो के बारे में सोचते हैं, पेड़ों के इर्द-गिर्द घूमना, गाने गाना, लड़की के पीछे रहना, दुनिया से लड़ना...ये सारी चीजें मेरे पास आ जाती हैं। लेकिन वो किरदार मुझे मिल ही नहीं रहे हैं, जिनके मैं काबिल हूं। मुझे लेयर्ड और थॉटफुल किरदार नहीं मिल रहे, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं।'

विज्ञापन

पुलकित सम्राट ने 2006 में टीवी की दुनिया से एक्टिंग की शुरुआत की थी, और फिर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखे थे। उन्होंने 'फुकरे', 'सनम रे', 'डॉली की डोली', 'फुकरे रिटर्न्स' और 'पागलपंती' जैसी फिल्में कीं। पुलकित सम्राट अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले प्रोजेक्ट 'फुकरे 3' और 'मेड इन हेवन' से लोगों को उनकी काबिलियत देखने को मिलेगी, और ज्यादा चैलेंजिंग किरदार करने को मिलेंगे। 'फुकरे 3' की बात करें तो यह 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  शरमन ने कंटेंट पर सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में की खुलकर बात, कहा- लोगों के साथ हो रहा खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed