Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Varma recalls protesting on Kareena Kapoor Jaane Jaan set for This reason says I was always too shy

Jaane Jaan: 'मुझे उस वक्त बहुत शर्म आ रही थी', जानें जां में करीना संग डांस करने पर बोले विजय वर्मा

Mon, 25 Sep 2023 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

अब हाल ही में, विजय वर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म में जब डांस सीक्वेंस शूट हो रहा था तो वह काफी असहज हो गए थे।

विज्ञापन
Vijay Varma recalls protesting on Kareena Kapoor Jaane Jaan set for This reason says I was always too shy
करीना कपूर-विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म 'जाने जां' के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी दमदार रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए करीना ने ओटीटी पर अपनी पारी शुरू की है, इसलिए वह काफी उत्साहित हैं। अब हाल ही में, विजय वर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म में जब डांस सीक्वेंस शूट हो रहा था तो वह काफी असहज हो गए थे।
विज्ञापन


करीना कपूर को लेकर विजय वर्मा ने किया खुलासा

हाल ही में, विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'जाने जां' के सेट से करीना कपूर खान के साथ खुश तस्वीरों की एक सीरीज की । ये तस्वीरें सीरीज के टाइटल ट्रैक के शूट की लग रही हैं। डार्लिंग्स अभिनेता ने पोस्ट के साथ एक मजाकिया लेकिन प्यारा कैप्शन लिखा, जिसमें लिखा है, 'मैंने जाने जां से पहले कभी भी ऑनस्क्रीन डांस नहीं किया। मैं हमेशा बहुत शर्मीला था... अब भी हूं।'

विज्ञापन


Bollywood: धर्म के लिए इन हसीनाओं ने अभिनय करियर को कहा अलविदा, आध्यात्मिक विचार बना ह्रदय परिवर्तन की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट साझा कर कही यह बात

विजय ने आगे लिखा, 'यह स्क्रिप्ट में भी नहीं लिखा गया था। मैं उस स्थिति में खुद को तैयार कर लेता। सुजाय घोष ने सेट पर मुझे यह खबर दी और मैंने इसका विरोध किया, लेकिन जब करीना कपूर आपसे डांस करने के लिए कहती हैं। तो आपको डांस करना ही पड़ता है। यही नियम है। मुझमें उन्हें मना करने की हिम्मत ही नहीं हुई।'


Bollywood: दरियादिली दिखाने के लिए जाने जाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते है आगे


इस दिन रिलीज हुई फिल्म

बता दें कि करीना कपूर के 43वे जन्मदिन पर दर्शकों को खास तोहफा दिया गया था। इस खास मौके पर उनकी पहली ओटीटी फिल्म रिलीज हुई है। बात 'जाने जां' की करें तो इसमें करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम रोल में हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed