फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Deverakonda crazy fan tries to touch his feet on stage actor scared video goes viral on internet

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा को देख स्टेज पर दौड़ पड़ा क्रेजी फैन, डर कर भागे अभिनेता, मची भगदड़

Wed, 19 Jul 2023 05:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 19 Jul 2023 05:40 PM IST
सार

साउथ और बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग अपनी नई साउथ फिल्म 'हे नना' की घोषणा की थी। इसी बीच अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda crazy fan tries to touch his feet on stage actor scared video goes viral on internet
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ और बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग अपनी नई साउथ फिल्म 'हे नना' की घोषणा की थी। पहली बार पर्दे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसी बीच अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है। जिसमें वो डर के मारे स्टेज से ही भागते नजर आ रहे हैं। ये माजरा है क्या चलिए बताते हैं विस्तार से।

विज्ञापन

विजय देवराकोंडा हाल ही में फिल्म बेबी की सक्सेस के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस फिल्म में एक्टर के भाई आनंद देवरकोंडा लीड रोल में थे। फिल्म के बारे में बात करते समय विजय का एक क्रेजी फैन स्टेज पर उनकी तरफ तेजी से दौड़ पड़ा. उसे अपनी तरफ आता देख एक्टर भी घबरा गए और पीछे की तरफ हो गए। उस शख्स की इस हरकत से वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी उसके पीछे दौड़कर उसे पकड़ लेते हैं और यह सारा मंजर कैमरे में कैद हो गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda crazy fan tries to touch his feet on stage actor scared video goes viral on internet
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर का फैन सिर्फ उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ा था। उसका मकसद एक्टर को नुकसान पहुंचाना नहीं था पर एक्टर का हैरान होना भी लाजमी था। साफ देखा गया कि एक्टर इस हरकत के लिए तैयार नहीं थे और वो इससे घबरा गए हैं।

विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो विजय देवरकोंडा फिल्म कुशी में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। एक्टर ने फिल्म से जुड़ी कुछ झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस को उनकी और सामंथा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: दोस्त के भिखारी बुलाने पर भी मनोज ने नहीं वापस किए पैसे, 50 रुपये लेकर दिल्ली आए थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed