फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal Wanted to give Indian cinema biggest sports action thriller with Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa

Crakk: सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाना चाहते थे विद्युत जामवाल, 'क्रैक' के साथ पूरा किया सपना

Sat, 10 Feb 2024 11:21 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Feb 2024 11:21 AM IST
सार

विद्युत जामवाल ने 'क्रैक' के बारे में बात करते हुए कहा कि स्टंट से भरपूर फिल्म के साथ उनका उद्देश्य भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर फिल्म भी बनाना था।

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Wanted to give Indian cinema biggest sports action thriller with Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa
विद्युत जामवाल - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आखिरकार इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। विद्युत इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्माण भी कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि स्टंट से भरपूर फिल्म के साथ उनका उद्देश्य भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर बनाना था।

विज्ञापन

टीम का जताया आभार
अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन अभिनीत यह फिल्म मुंबई की मलिन बस्तियों से भूमिगत खेलों पर आधारित है, जिसकी पहचान दुनिया से होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने कहा कि हमारी फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध करना है, जिससे वे उत्सुकता से और अधिक की उम्मीद कर सकें।  'क्रैक' के साथ मेरी सोच भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करने की थी। मुझे एक असाधारण टीम मिली, जिसका मैं आभारी हूं और उनकी मदद से मैं ऐसी फिल्म बना पाया। टीम ने मेरे सपने को हकीकत में बदल दिया।
Black On OTT: 19 वर्ष बाद फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से खुश हैं आयशा, कहा- 'अब मेरे दोस्त भी देख सकेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बजट की फिल्म में किया काम
विद्युत ने कहा कि उनके प्रशंसक अक्सर उनसे बड़े बजट की फिल्म में काम करने के लिए कहते थे और वे 'क्रैक' के साथ ऐसा ही कर रहे हैं।। उन्होंने कहा कि यह सब ठीक हो गया और सही लगा। अब वे फिल्म की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ी एक्शन स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म है, जिसके लिए सभी ने कड़ी मेहनत की है।
Amitabh Bachchan: 'आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम', अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले बिग बी

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, 'क्रेक' के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। इससे पहले आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। 'क्रैक' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed