फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal Tribute to Jackie Chan for Jackie Chan International Action Film Festival

जैकी चैन के बड़े फैन हैं विद्युत जामवाल, खतरनाक स्टंट का वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Tribute to Jackie Chan for Jackie Chan International Action Film Festival
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai
जैकी चैन एक जाना माना नाम है, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक सभी इस नाम से वाकिफ हैं। वाकिफ होने के साथ साथ इनके लाखों-करोड़ों फैंस भी हैं। हालांकि अब उम्र के साथ उन्होंने फिल्में करना कम कर दिया है, लेकिन आज भी दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री के लिए उनका योगदान जारी है। साल 2015 से जैकी चैन हर वर्ष 'जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म फेस्टिवल' मनाते हैं। इस फेस्टिवल का मकसद ही दुनिया भर के एक्शन फिल्म निर्माताओं को सम्मानित करना और एक ऊंची उपाधि देना है। इस साल भी 21 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक ये फेस्टिवल होने वाला है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

Headed to the 5th Jackie Chan international film week-My DEDICATION to Jackie chan and his fanatics. . . . @jackiechan .. .. .. @andy_long_nguyen @nathanbarris @ericjacobus @martialclubofficial @briandemonwolf @lorenzhideyoshi @felix.fukuyoshi @thesilentflute__ @vladrimburg @emmanuelmanzanares @thepahadidhami @sunil_pala__1 ...... ...#itrainlikevidyutjammwal #kalaripayattu #vidyutjamwalions

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on

विज्ञापन

ऐसे में भारत के जाने माने एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने खुद जैकी चैन को ही ट्रिब्यूट दे दी है। ये ट्रिब्यूट भी कुछ एक्शन स्टाइल वाली ही है। दरअसल विद्युत ने अपने सोशल अकाउंट पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। विद्युत इस वीडियो में एक ऐसा स्टंट कर रहे हैं जो दिखने में आपको भले ही आसान लगेगा, मगर ये है नहीं!। इस वीडियो में विद्युत हाथ में अंडा लेकर एक, दो और फिर तीन ईंटें तोड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा है कि वो पांचवें जैकी चैन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल वीक में जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो से साफ जाहिर है कि विद्युत भी जैकी चैन के कितने बड़े फैन हैं। साथ ही साथ यह भी पता चल गया है कि विद्युत जामवाल भी इस फेस्टिवल में जाने वाले हैं। अब तो बस विद्युत के फैंस को उनकी और जैकी चैन की तस्वीर का इंतजार रहेगा। आखिरी बार फिल्म जंगली में नजर विद्युत वैसे इन दिनों कमांडो फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी यानी 'कमांडो 3' पर काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed