फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal Pauses Shooting For 'Crakk' To Pose For Pics With Third Gender Fans pics goes viral on internet

Vidyut Jammwal: विद्युत ने थर्ड जेंडर फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए किया ये बड़ा काम, अब हो रही खूब वाहवाही

Mon, 19 Jun 2023 10:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 19 Jun 2023 10:37 AM IST
सार

एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों को सेट पर स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ ऐसा काम किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं।
 

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Pauses Shooting For 'Crakk' To Pose For Pics With Third Gender Fans pics goes viral on internet
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों को सेट पर स्पेशल महसूस कराने के लिए अपनी फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' की शूटिंग कुछ देर के लिए रोक दी। एक्टर को फोटो खिंचवाते हुए और सेट पर आए थर्ड जेंडर फैंस के साथ बातचीत करते देखा गया। एक वीडियो में विद्युत उन्हें गले लगाते और आशीर्वाद लेते भी नजर आ रहे हैं। विद्युत के इस काम के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब एक्टर विद्युत किसी को स्पेशल फील कराते नजर आए हैं। पिछले महीने ही, एक्शन स्टार को एक बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ देखा गया था। एक्टर विद्युत जामवाल अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स फिल्म है, जो दो भाइयों पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vidyut Jammwal Pauses Shooting For 'Crakk' To Pose For Pics With Third Gender Fans pics goes viral on internet
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला मुंबई
तो वहीं विद्युत जामवाल पिछले कुछ समय से फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। विद्युत ने साल 2021 में नंदिता महतानी के साथ आगरा के ताजमहल के सामने सगाई की थी। दोनों ने अपनी फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं,लेकिन बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी की दोनों अलग हो गए है। इस बात को जानकार फैंस को काफी हैरान हुई है। 
विज्ञापन

विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में 'शेर सिंह राणा' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर विद्युत जामवाल ने कमांडों, सनक, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। विद्युत की लगभग उनकी हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाता है।

यह भी पढ़ें:  नितेश तिवारी की 'रामायण' को मिला ओम राउत का समर्थन, निर्देशक बोले- राम भक्त की तरह मैं भी...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed