{"_id":"659d4447e0718df9ae0af608","slug":"vidyut-jammwal-crcakk-jeetega-to-jiyega-feature-remix-of-ali-zafar-jhoom-sung-by-vishal-mishra-shreya-ghoshal-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crakk: विद्युत की क्रैक में होगा अली जफर की 'दिल झूम झूम चले' का रीमिक्स वर्जन, पाकिस्तानी गायक ने जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crakk: विद्युत की क्रैक में होगा अली जफर की 'दिल झूम झूम चले' का रीमिक्स वर्जन, पाकिस्तानी गायक ने जताई खुशी
Tue, 09 Jan 2024 06:34 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:34 PM IST
सार
विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'क्रैक-जीतेगा तो जीएगा' फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले यह खबर आ रही है कि फिल्म क्रैक में अली जफर के हिट ट्रैक झूम का रीमिक्स होगा। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
क्रैक और अली जफर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रीमिक्स गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल मिलकर अपनी आवाज देंगे। पाकिस्तानी गायक ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, श्रेया, विशाल मिश्रा और अली के बीच सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली बातचीत ने फैंस का भी उत्साह बढ़ा दिया है। श्रेया ने अली जफर के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “दिल झूम झूम चले झूम चले", मैं हमेशा से अली जफर और खूबसूरत गाने झूम का बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं विशाल मिश्रा के साथ फिल्म क्रैक में एक बार फिर इस गाने को सुनने का इंतजार कर रही हूं।"
अली जफर ने जताई खुशी
अली ने श्रेया के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'आपके प्यार भरे शब्दों के लिए धन्यवाद श्रेया। आप खुद हमारे समय की सबसे प्रेरक और प्रतिष्ठित गायकों में से एक हैं। मैं गाने के नए वर्जन को सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसे आप और विशाल मिश्रा मिलकर अपनी आवाज देंगे और मैं दावे के साथ कहना चाहता हूं कि आप दोनों की आवाज मेरे दिल के भी बहुत करीब है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग इसके साथ पूरा न्याय करेंगे।'
फिल्म में दर्शकों को मिलेगा एक्शन का जबर्दस्त डोज
बता दें कि 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है।

Thank you for your kind words, @shreyaghoshal. You’re one of the most inspiring and iconic singers of our times yourself. I can’t wait to hear this composition that has been very close to my heart too in your and the super soulful @VishalMMishra’s voice. I have complete faith… https://t.co/hmTmw6vGK1
विज्ञापन विज्ञापन— Ali Zafar (@AliZafarsays) January 8, 2024