{"_id":"1b9b18069bb0017b71f65c8de9452da8","slug":"vidya-balan-wife-of-tushar-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो तुषार कपूर से होती विद्या बालन की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो तुषार कपूर से होती विद्या बालन की शादी
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
विद्या बालन की शादी तुषार कपूर से हो सकती थी। चर्चा बड़ी मजेदार है। मामला अब फंसा हुआ है।
*पैसा तमाम झगड़ों की जड़ में रहता है। अब देखिए ना, सदा कूल रहने वाले सिंगर कैलाश खेर को भट्ट कैंप ने कोसना शुरू कर दिया है। कारण? पिछले दिनों खेर ने कहा कि भट्ट कैंप अपनी फिल्म के गायकों को रॉयल्टी नहीं देता। अब निर्माता मुकेश भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा है कि खेर हैं क्या।।।? एक बहुत ही ‘औसत’ गायक।।।!! बोलो, बम।।। बम।।।!!
*फिल्म इंडस्ट्री में सबका उद्धार करने वाले सलमान खान ने अब सुपर फ्लॉप हीरो रहे अरमान कोहली की नैया पार लगाने का बीड़ा उठा लिया है। खबर है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में सलमान ने अरमान को अपने छोटे भाई का रोल दिला दिया है। फिल्म में सलमान के दो भाई होंगे। अरमान से पहले एक भाई के लिए नील नितिन मुकेश साइन किए जा चुके हैं।
*विद्या बालन ने यह राज खोल कर सबको चौंका दिया है जिन दिनों वह एकता कपूर का टीवी सीरियल ‘हम पांच’ करती थीं, तब एकता उन्हें अपनी भाभी बनाना चाहती थीं। जी हां, विद्या के अनुसार कई बार एकता ने उन्हें अपने भाई तुषार कपूर के नजदीक लाने की कोशिश की! लेकिन विद्या को तुषार जमे नहीं। तुषार आज तक कुंवारे बैठे हैं। कहीं विद्या की इसका कारण तो नहीं।।।?