फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan Saif Ali Khan Parineeta Going to Re Release after 20 years movie will clash with Param Sundari

Parineeta Re-Release: फिर सिनेमाघरों में लगेगी विद्या बालन की 20 साल पुरानी फिल्म, 'परम सुंदरी' से होगा टकराव

Wed, 30 Jul 2025 05:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

Vidya Balan Movie Parineeta Re-Release: विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' दो दशक बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के जरिए विद्या बालन ने बॉलीवुड में आगाज किया था। जानिए री-रिलीज डेट

विज्ञापन
Vidya Balan Saif Ali Khan Parineeta Going to Re Release after 20 years movie will clash with Param Sundari
परिणीता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'परम सुंदरी' को 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ बॉक्स ऑफिस भिड़ंत से बचाने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई। अब यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। मगर, इसके लिए अब विद्या बालन की 20 साल पुरानी फिल्म चुनौती बन सकती है। जी हां, विद्या बालन और सैफ अली खान अभिनीत 'परिणीता' री-रिलीज होने जा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में उसी दिन दस्तक देगी, जिस दिन 'परम सुंदरी' रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

अगस्त में इस दिन होगी दोबारा रिलीज
फिल्म 'परिणीता' साल 2005 में रिलीज हुई। इसी के जरिए विद्या बालन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। करीब 20 साल बाद फिल्म फिर सिनेमाघरों में सजेगी। यह म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 29 अगस्त, 2025 को री-रिलीज हो रही है। यह फिल्म सिर्फ एक हफ्ते के लिए थिएटर्स में लगेगी। आज बुधवार को पीवीआर सिनेमा के सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी शेयर की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vidya Balan Saif Ali Khan Parineeta Going to Re Release after 20 years movie will clash with Param Sundari
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

क्या 'परम सुंदरी' को मिलेगी टक्कर?
29 अगस्त को ही जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'परम सुंदरी' भी थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर, कथित तौर पर 'सन ऑफ सरदार 2' से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। मगर, अब इसके साथ 'परिणीता' रिलीज होने वाली है। बता दें कि मूल रिलीज के वक्त 'परिणीता' बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में औसत रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि री-रिलीज में इसे कैसा रेस्पॉन्स मिलता है? अगर दर्शकों ने इसे पसंद किया तो ऐसे में 'परम सुंदरी' की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

कितना रहा था 'परिणीता' का कलेक्शन?
प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी 'परिणीता' को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की री-रिलीज पर विधु विनोद चोपड़ा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने 'परिणीता' को एक इमोशन बताया है। बता दें कि 'परिणीता' 10 जून, 2005 को रिलीज हुई थी। करीब 16 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 16.62 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 30.29 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed