{"_id":"60e67f668ebc3e9eb128706f","slug":"vidhu-vinod-chopra-elder-brother-vir-chopra-is-no-more-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर: कोरोना ने छीनी एक और जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहे विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर: कोरोना ने छीनी एक और जिंदगी
Thu, 08 Jul 2021 10:00 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:00 AM IST
सार
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का निधन हो गया है।
उन्होंने बीती 5 जुलाई को अंतिम सांस ली।
वीर चोपड़ा 'मिशन कश्मीर', 'करीब', 'फरारी की सवारी', 'एकलव्य' और 'परिणीता' जैसी फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का निधन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का निधन हो गया है। उन्होंने बीती 5 जुलाई को अंतिम सांस ली। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। खबरों की मानें तो वो बीते दिनों मालदीव गए थे। वहीं पर उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ और इसके बाद वो मुंबई लौट आए। मुंबई आने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया उसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 21 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद उनकी जान चली गई। वे अपने पीछे पत्नी नमिता और बेटे अभय चोपड़ा को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
उनके निधन के बाद 6 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने अपने भाई विधु के साथ 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' 'ब्रोकन हॉर्ससेस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों पर काम किया है।
विज्ञापन
वीर चोपड़ा 'मिशन कश्मीर', 'करीब', 'फरारी की सवारी', 'एकलव्य' और 'परिणीता' जैसी फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन