{"_id":"618a17ebe5393a270814d3a1","slug":"video-disha-patani-nails-the-720-kick-like-a-pro-fans-said-tiger-shroff-s-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: दिशा पटानी ने हवा में उछलकर मारी '720 किक', फैंस बोले- टाइगर श्रॉफ का असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: दिशा पटानी ने हवा में उछलकर मारी '720 किक', फैंस बोले- टाइगर श्रॉफ का असर
Tue, 09 Nov 2021 12:10 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
दिशा पटानी 720 किक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आपने हीरो को एक्शन और खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन भी है जो अपने मार्शल आर्ट्स और स्टंट के लिए मशहूर है। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली दिशा पटानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चौंका देने वाली वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने एक बार फिर वाडियो शेयर किया है जिसमें वह हवा में उछलकर शानदार किक मारती दिख रही हैं। फैंस इसे उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का असर बता रहे हैं। खुद टाइगर श्रॉफ ने भी दिशा की तारीफ की है।
विज्ञापन
बेहद मुश्किल है 720 किक
'720 किक' ताइक्वांडो का हिस्सा होता है। इस स्टंट को करना बेहद मुश्किल माना जाता है। दिशा पटानी ने इस मूव को बेहद आसानी से करके दिखा दिया कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने 720 डिग्री पर घूमकर टारगेट को दिशा ने इस स्टंट की वीडियो स्लो मोशन में बनाई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फैंस ने कहा-टाइगर का असर
टाइगर श्रॉफ को स्टंट का बादशाह कहा जाता है। वह एक से बढ़कर एक स्टंट को आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पीछे कैसे रह सकती हैं। दिशा ने भी खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैंस दिशा की मेहनत और फिटनेस को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक की फैंस इसे टाइगर का असर बता रहे हैं।