फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal working hard for next film Chaava actor shared his workout picture on social media

Vicky Kaushal: अगली फिल्म 'छावा' के लिए खूब पसीना बहा रहे विक्की कौशल, साझा की वर्कआउट की तस्वीर

Wed, 10 Jan 2024 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Jan 2024 11:21 AM IST
सार

विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'छावा' है। ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका अदा करेंगे। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विक्की ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal working hard for next film Chaava actor shared his workout picture on social media
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल बॉलीवुड के चर्चित एक्टर हैं। फिल्मों में अपने किरदार वे बड़े शानदार तरीके से अदा करते हैं। बीते वर्ष दिसंबर में उनकी फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज हुई। देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की की अदाकारी का हर कोई मुरीद हो गया। सैम मानेकशॉ का किरदार उन्होंने जीवंत कर दिया। एक्टर अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। एक्टर की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि किरदार में ढलने के लिए वे किस कदर मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिम में बहा रहे पसीने
विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'छावा' है। ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका अदा करेंगे। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विक्की ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह वर्कआउट करते दिख रहे हैं। एक्टर वेट लिफ्टिंग करते दिख रहे हैं और वर्कआउट गोल्स पूरे करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'छावा'।
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक के जन्मदिन पर फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा धन्यवाद नोट, पोस्ट साझा कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार कर रहे पीरियड ड्रामा फिल्म
फिल्म 'छावा' के जरिए विक्की पहली बार पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। एक्टर अपने किरदार की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बीते दिनों इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा था, 'ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और मेरे लिए ये पहला मौका है। हम इसे बहुत गंभीरता से बना रहे हैं। इसमें खूब सारा एक्शन है और भरपूर ड्रामा है। इमोशंस से भरपूर ये एक शानदार स्टोरी है'।

Bollywood: बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से कभी पीछे नहीं हटते ये सितारे, लिस्ट में सलमान तक का नाम शामिल

रश्मिका मंदाना भी आएंगी नजर
विक्की कौशल ने कहा था कि वे एक्शन हीरो बनना चाहते हैं। फिल्म 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। वे फिल्म में येसुबाई भोंसले का रोल अदा करती दिखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आ सकते हैं। इनके अलावा आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रदीप सिंह रावत जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
Amit Roy: सेंसर बोर्ड ने आर्थिक तौर पर पहुंचाया नुकसान, 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर बोले निर्देशक अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed