फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Govinda Naam Mera actor fear wife katrina kaif she will not give food him after this interview

Vicky Kaushal: विक्की के मुंह से कटरीना के लिए निकली ऐसी बात, डर से अभिनेता बोले- आज घर पर नहीं मिलेगा खाना

Wed, 23 Nov 2022 09:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 09:30 PM IST
सार

विक्की कौशल अपनी को-स्टार्स भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Govinda Naam Mera actor fear wife katrina kaif she will not give food him after this interview
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए विक्की कौशल की इस फिल्म के ट्रेलर को सभी की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली हैं। ऐसे में विक्की कौशल अपनी को-स्टार्स भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। इस दौरान एक साक्षात्कार में हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ को कोरियोग्राफ करने की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ विक्की ने उनके डांसिंग स्किल पर चुटकी लेते हुए मजाक में कहा कि हो सकता है कि एक बार उनकी पत्नी इंटरव्यू देख लें तो उन्हें घर पर खाना न मिले। 

विज्ञापन

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'गोविंदा मेरा नाम' में विक्की कौशल कोरियोग्राफर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के लिए किए गए एक प्रमोशनल इंटरव्यू में, विक्की और फिल्म के अन्य सितारों से पूछा गया कि अगर मौका दिया जाए तो वह किसे कोरियोग्राफ करना चाहेंगे। इसके जवाब में विक्की कौशल बोले, 'मैं कटरीना कैफ को कोरियोग्राफ करना चाहूंगा। वह ठीक-ठाक डांस करती है, लड़की टैलेंटेड है, लेकिन और बेहतर कर सकती है। बस आज खाना नहीं मिलेगा।' अभिनेता के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी।
Annu Kapoor: अन्नू कपूर से धोखाधड़ी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, बैंक खाते से उड़ाए थे 4.36 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही विक्की कौशल ने शादी के बाद उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में भी खुलकर बात की। अभिनेता बोले, 'मुझे लगता है बदला हुआ शब्द यहां इस्तेमाल करने के लिए बहुत मजबूत हो जाएगा। यह बहुत आसान है। मैं इसे बदला हुआ नहीं कहूंगा बल्कि मेरा जीवन विकसित हुआ है। मेरा जीवन बेहतर हुआ है, इसमें सुकून है, शांति है। यह अच्छा है, यह सही में बहुत अच्छा है।' 
Bhediya: 'भेड़िया' बन जंगल में कांड करेंगे वरुण धवन, रिलीज से पहले जानें फिल्म की कास्ट से कहानी तक सब कुछ

विज्ञापन

'गोविंदा मेरा नाम' की बात करें तो फिल्म में विक्की कौशल कोरियोग्राफर की भूमिका निभाते हैं, जिस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। लेकिन उसकी पत्नी की लाश नहीं मिली है। फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही पीरियड बायोपिक फिल्म 'सैम बहादुर' में बी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।
Maula Jatt: रिलीज के दो महीने बाद भी पाक फिल्म मौला जट्ट की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed