फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal gave up his dream of doing job and living abroad for this reason told this while remembering his

Vicky kaushal: विक्की कौशल ने इस वजह से छोड़ दिया विदेश में रहने का सपना, कॉलेज के दिनों को याद कर बताई बात

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

अभिनेता विक्की कौशल ने अपने कॉलेज के दिनों की याद और सोच साझा की। उन्होंने बताया कि वह पहले कॉर्पोरेट जॉब के साथ विदेश में रहना चाहते थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी सोच बदल दी और उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया।

विज्ञापन
Vicky Kaushal gave up his dream of doing job and living abroad for this reason told this while remembering his
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। विक्की ने बताया कि जब वे कॉलेज में थे तो विदेश में रहने की बात सोचते थे। वह कॉर्पोरेट में काम करना चाहते थे। हालांकि, जब उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी का दौरा किया, तो उनका सारा मन बदल गया। विक्की कौशल ने बताया कि जब वह विदेश में एक कॉर्पोरेट जॉब लेकर क्यों सेटल नहीं हुए। वहीं, उन्होंने अभिनेता बनने की ठानी और एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

Vicky Kaushal gave up his dream of doing job and living abroad for this reason told this while remembering his
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विदेश में रहने की बात सोचते थे विक्की
विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कॉलेज में था तो सोचता था पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद विदेश में शिफ्ट हो जाएंगे, हालांकि एक इंडस्ट्रियल विजिट के बाद सब कुछ बदल गया। जैसे ही मैंने ऑफिस में कदम रखा, मैं समझ गया था कि ये मेरे लिए नहीं है।

Vinod Mehra: चार शादियों के बाद भी नहीं मिला मनचाहा प्यार, विनोद मेहरा का आखिरी ख्वाब भी रह गया अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal gave up his dream of doing job and living abroad for this reason told this while remembering his
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टेज पर रहना है पसंद
विक्की कौशल ने कहा कि उन्हें स्टेज पर रहना बहुत अच्छा लगता था। विक्की ने कहा कि इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में काम करने की कोशिश की। उन्हें पहले इस प्रोफेशन में आने को लेकर संशय था, हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार को मनाया और विश्वास दिलाया कि यह काम वे कर सकते हैं। इसे करने से उन्हें खुशी होती है। वह अभिनेता बनकर खुश हैं। 

Dalip Tahil Birthday: 72वां जन्मदिन मना रहे हैं दलीप ताहिल, 31 की उम्र में निभाया था पिता का रोल

विज्ञापन

Vicky Kaushal gave up his dream of doing job and living abroad for this reason told this while remembering his
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
'छावा' में दिखेंगी विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में वे बहादुर योद्धा राजा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के अन्य दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद लिखा, फिल्म 'छावा' की कहानी बिना किसी ड्रामे के खत्म नहीं हो सकती थी। आज फिल्म के आखिरी शॉट के दौरान बारिश ने दस्तक दे ही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed