फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vettaiyan trailer Out Rajinikanth Amitabh bachchan dominate TJ Gnanavel cop drama fans stuns with storyline

Vettaiyan trailer: टीजे ज्ञानवेल की कॉप ड्रामा में छाए रजनीकांत-अमिताभ, 'वेट्टैयन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Wed, 02 Oct 2024 06:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 02 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर बुधवार को निर्माताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया। 33 साल बाद कॉप ड्रामा में अमिताभ बच्चन के साथ रजनीकांत को देखकर प्रशंसक उत्साहित हो उठे हैं। 

विज्ञापन
Vettaiyan trailer Out Rajinikanth Amitabh bachchan dominate TJ Gnanavel cop drama fans stuns with storyline
'वेट्टैयन' ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर बुधवार को निर्माताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया। यह फिल्म टीजे ग्नानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन का दमदार एक्शन देखने को मिला है। ट्रेलर कहानी की एक झलक पेश करती है। वहीं, 33 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को एक ही फ्रेम में देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे हैं। 

विज्ञापन

'वेट्टैयन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी 

'वेट्टैयन' का ट्रेलर पुलिस विभाग द्वारा एक अपराध की घटना की पड़ताल करने से शुरू होता है। फिर मामले में रजनीकांत की एंट्री होती है और वह अपराधी का पता लगाने में जुट जाते हैं। अभिनेता एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाकर अपना काम करते देखा जाता है। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फिल्म में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चरम पर पहुंचा प्रशंसकों का उत्साह 

इस 2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर में फिल्म के मोंटाज की एक सीरीज भी है, जिसे देखने के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो उठे हैं कि आखिर गलत काम के पीछे किस शख्स का हाथ है और प्रत्येक किरदार इससे कैसे जुड़ा हुआ है। अपराधी को शक्तिशाली और महिलाओं के खिलाफ अपराध करते हुए भी दिखाया गया है। ट्रेलर ने प्रशंसकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

Gandhi Talks: विजय सेतुपति की मूक फिल्म 'गांधी टॉक्स' पर आया बड़ा अपडेट, निर्माताओं ने जारी किया बीटीएस वीडियो

विज्ञापन

'वेट्टैयन' का निर्माण, स्टारकास्ट 

'वेट्टैयन' एक पुलिस एक्शन ड्रामा है। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दशहरा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिल्मों की सफलता को लेकर रखती हैं अलग राय, कहा- पीआर नहीं बचा सकते खराब फिल्मों को

रजनीकांत, अमिताभ का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, रजनीकांत की पाइपलाइन में फिल्म 'कुली' भी है। वहीं, अमिताभ बच्चन को 'वेट्टैयन' के बाद फिल्म 'आंख मिचौली 2' में देखा जाएगा। इसमें बिग बी सिक्कू सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed