{"_id":"60f5b32a8ebc3e61c32afa64","slug":"veteran-tv-actress-naila-jaffri-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसान: पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री नैला जाफरी का निधन, कैंसर के सामने हारी जिंदगी की जंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवसान: पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री नैला जाफरी का निधन, कैंसर के सामने हारी जिंदगी की जंग
Mon, 19 Jul 2021 10:45 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:45 PM IST
सार
पाकिस्तानी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नैला जाफरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दिग्गज अभिनेता पिछले छह साल से कैंसर से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
नैला जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नैला जाफरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दिग्गज अभिनेता पिछले छह साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। वह टीवी धारावाहिक 'आ मुझ को सतना', 'देसी गर्ल्स' और 'थोड़ी सी खुशियां' में अपनी भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती थीं।
विज्ञापन
हाल ही में उनका एक अस्पताल के बिस्तर से वीडियो सोशल पर वायरल हो गया था। उसके वीडियो के बाद सिंध के सांस्कृतिक मंत्री सरदार शाह ने एलान किया था कि विभाग उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाएगा। नैला जाफरी के निधन की खबर सुनते ही पूरे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है। वहीं, फैंस के साथ साथ कई जानें मानें सितारे सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
My very dear friend & colleague Nyla Jafri has passed away in #Karachi battling Cancer for a long time. She was a brave person who fought this disease for years without taking any Govt support. You & ur million dollar smile will be missed forever. You will be at a better place pic.twitter.com/OtvTA4eRkL
— Furqan T. Siddiqui (@furqantsiddiqui) July 17, 2021
विज्ञापन
View this post on Instagram
बीते दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को फिल्म निर्माता फुरकान टी सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। उन्होंने लिखा था , 'मेरी प्रिय मित्र और एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेता नैला जाफरी पिछले छह वर्षों से कैंसर से लड़ रही है। लेकिन ये लड़ाई उन्हें बहुत महंगी पड़ रही है। इस वीडियो द्वारा वह मदद के लिए अनुरोध कर रहीं हैं।