फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Telugu actor Rallapalli Venkata Narasimha Rao passed away friday evening

मशहूर टॉलीवुड एक्टर रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat, 18 May 2019 03:46 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 18 May 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Veteran Telugu actor Rallapalli Venkata Narasimha Rao passed away friday evening
रालापल्ली वेंकट नरसिंह राव - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का शुक्रवार की शाम को देहांत हो गया। वह हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 74 वर्ष के थे। 

विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक, अभिनेता लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। शुक्रवार शाम 6 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।  वह 15 मई से यहां भर्ती थे। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में वह रल्लापल्ली' के नाम से मशहूर थे। वह कम उम्र में ही थिएटर से जुड़ गए थे। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में मौका मिलने लगा। 
विज्ञापन


रल्लापल्ली तकरीबन 800 फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। इन फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर हास्य और कैरेक्टर रोल ही निभाए थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान वह दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित पुरस्कार 'नंदी अवॉर्ड' से पांच बार नवाजे जा चुके थे। उनकी सफल फिल्मों में 'थूरपु वैल्ली रायलू', 'श्रीवाकिरी प्रेमा लेखा 'और 'रेंदू रेल्लू आरू' शामिल हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed