{"_id":"5cdf09a0bdec22076d2051ae","slug":"veteran-telugu-actor-rallapalli-venkata-narasimha-rao-passed-away-friday-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर टॉलीवुड एक्टर रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर टॉलीवुड एक्टर रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Sat, 18 May 2019 03:46 AM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 18 May 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
रालापल्ली वेंकट नरसिंह राव
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का शुक्रवार की शाम को देहांत हो गया। वह हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 74 वर्ष के थे।
विज्ञापन
अस्पताल के मुताबिक, अभिनेता लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। शुक्रवार शाम 6 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 15 मई से यहां भर्ती थे। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में वह रल्लापल्ली' के नाम से मशहूर थे। वह कम उम्र में ही थिएटर से जुड़ गए थे। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में मौका मिलने लगा।
विज्ञापन
रल्लापल्ली तकरीबन 800 फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। इन फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर हास्य और कैरेक्टर रोल ही निभाए थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान वह दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित पुरस्कार 'नंदी अवॉर्ड' से पांच बार नवाजे जा चुके थे। उनकी सफल फिल्मों में 'थूरपु वैल्ली रायलू', 'श्रीवाकिरी प्रेमा लेखा 'और 'रेंदू रेल्लू आरू' शामिल हैं।
विज्ञापन
Telangana: Veteran Telugu actor Rallapalli Venkata Narasimha Rao passed away this evening at a hospital in Hyderabad. He was 74 years old. pic.twitter.com/4zhTCc38e4
— ANI (@ANI) May 17, 2019