{"_id":"606aa9c8052c070b933c941c","slug":"veteran-malayalam-actor-and-scriptwriter-p-balachandran-passes-away-at-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेता-पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का निधन, ममूटी के साथ 'वन' में आए थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयालम अभिनेता-पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का निधन, ममूटी के साथ 'वन' में आए थे नजर
Mon, 05 Apr 2021 11:40 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:40 AM IST
सार
मलयालम एक्टर पी बालाचंद्रन का निधन
62 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अभिनेता लंबे समय से बीमार थे
मामूट्टी की ‘One’ थी आखिरी फिल्म
विज्ञापन
पी बालाचंद्रन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलायलम सिनेमा के जाने माने अभिनेता, पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने केरल के वायकोम स्थित अपने निवास पर सुबह के लगभग पांच बजे आखिरी सांस ली। मालूम हो कि पिछले आठ महीने से बालाचंद्रन का मेनिंजाइटिस का अम्रिता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके चलते वह लंबे वक्त से बिस्तर पर ही थे।
विज्ञापन
बालाचंद्रन ने कई फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। बालाचंद्रन आखिरी बार सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘वन’ में नजर आए थे, जो कि इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। अभिनेता अपने पीछे पत्नी श्रीलता और दो बच्चे श्रीकांत और पार्वती को छोड़ गए हैं। इस खबर से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता और निर्माता जयसूर्या ने बालाचंद्रन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। जयसूर्या के अलावा कई हस्तियों ने बालाचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बालाचंद्रन का पूरा नाम पदमनाभम बालाचंद्रन नायर था. उनका जन्म दो फरवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर और एक्टर के तौर पर काम किया था। एक्टर ने 'त्रिवेंद्रम लॉज', 'थैंक्यू', 'साइलेंस' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। गौरतलब है कि बालाचंद्रन को केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1989 के नाटक 'पावम उसमान' के लिए केरल प्रोफेशनल नाटक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन