फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Bengali actor Swaroop Dutta dies at 78 in Kolkata

मशहूर अभिनेता स्वरूप दत्ता ने कोलकाता में ली आखिरी सांस, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक

Wed, 17 Jul 2019 03:24 PM IST
Prachi Priyam एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 17 Jul 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Veteran Bengali actor Swaroop Dutta dies at 78 in Kolkata
स्वरूप दत्ता - फोटो : Facebook

बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर बंगाली फिल्म अभिनेता स्वरूप दत्ता ने बुधवार को कोलकाता के सिटी अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। दत्ता के परिवार वालों ने बताया कि वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को अचानक बेहोश हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


अभिनेता स्वरूप दत्ता के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। 1960-70 के दशक में बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले स्वरूप दत्ता के बेटे शरण दत्ता भी अभिनेता हैं। दत्ता के निधन के बाद उनका परिवार और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। 
विज्ञापन


स्वरूप दत्ता को 1968 में फिल्म निर्माता तपन सिन्हा की फिल्म 'अपंजन' से उनके करियर का पहला ब्रेक मिला था। उनकी फिल्म 1960 के दशक में पश्चिम बंगाल में चल रही राजनीतिक अस्थिरता पर आधारित थी। इसके बाद उन्होंने 'सगीना महतो'(Sagina Mahato), 'हारमोनियम'(Harmonium), 'पिता-पुत्र'(Pita-Putra) और 'मां ओ मेये'(Maa o Meye) जैसी फिल्मों में अभिनय कर के खूब नाम कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूप दत्ता के निधन की खबर मिलते ही एक्टर सुदिप्ता चक्रवर्ती ने ट्वीट कर के कहा कि वो उन महान हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने बंगाली सिनेमा के स्वर्णिम काल में काम किया है। इनके जाने से बंगाली सिनेमा जगत दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed