{"_id":"5f87a7f4b26a461e38513bf4","slug":"veteran-actor-soumitra-chatterjee-has-tested-negative-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सौमित्र चटर्जी की Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य में भी हुआ सुधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता सौमित्र चटर्जी की Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य में भी हुआ सुधार
Thu, 15 Oct 2020 07:09 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी
- फोटो : Twitter: @iamrajchoco
बंगाली फिल्मों के अभिनेता सौमित्र चटर्जी बीती छह अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अब खबर है कि सौमित्र चटर्जी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए और उनकी जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, 85 वर्षीय चटर्जी का बुखार कम हुआ है। उनका इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि पिछले 48 घंटों की तुलना में आज चटर्जी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। अब वह हमारे कुछ कहने पर जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में 15 चिकित्सकों का दल उनकी सेहत की निगरानी कर रहा है। इससे पहले सौमित्र चटर्जी की बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ था। पॉलोमी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की थी। पॉलोमी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मेरे कोविड पीड़ित पिता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को लेकर इस समय भारी चिंता है, ऐसे में ICU से उनकी अनाधिकृत तस्वीर सामने आने पर और उनका हेल्थ बुलेटिन सोशल मीडिया पर वायरल होने से हम सभी बेहद दुखी और हतोत्साहित हैं। कृपया उन्हें प्राइवेसी और सम्मान दीजिए जिसके वो हकदार हैं। कृपया ऐसी तस्वीरें और सूचनाओं को साझा ना करें और अफवाह पैलाने वालों पर ध्यान ना दें। यह मेरे पूरे परिवार की तरफ से तत्काल अपील है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।