फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran actor and prabhas relative uv krishnam raju passed away at the age of 82

UV Krishnam Raju Death: दिग्गज एक्टर और प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 11 Sep 2022 10:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 11 Sep 2022 10:07 AM IST
सार

साउथ सिनेमा के शानदार अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी.कृष्णम राजू का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। 

विज्ञापन
Veteran actor and prabhas relative uv krishnam raju passed away at the age of 82
uv krishnam raju, prabhas - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी कृष्णम राजू ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यू.वी कृष्णम का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीबन तीन बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। लेकिन शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन

कृष्णम राजू पैन इंडिया स्टार प्रभास के अंकल हैं और इस दुख की घड़ी में प्रभास अपने अंकल के परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, अभिनेता के निधन के बाद साउथ सिनेमा के तमाम सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- 'श्री यूवी कृष्णम राजू गरु के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह कम्युनिटि सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना'। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जानकर दुख हुआ कि तेलुगू सिनेमा के चहेते सितारे और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू कृष्णम राजू गारू हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से लाखों दिल जीते और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उनका निधन हमारे तेलुगु सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ देता है। मेरी संवेदना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ के डायरेक्टर मारुति ने भी सोशल मीडिया पर कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ये जानकर बेहद दुख हुआ कि दिग्गज एक्टर और रेबल स्टार कृष्णम राजू हमारे बीच नहीं हैं। प्रभास गारू और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान कृष्णम राजू सर की आत्मा को शांति दें। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।'
 
विज्ञापन

कृष्णम राजू के करियर की बात करे तो सिनेमा में कदम रखने से पहले वह एक पत्रकार थे। साल 1996 में उन्होंने फिल्म 'चिलाका गोरनिका' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने दिग्गज एक्टर एनटी रामा राव और अक्किनेनी नागश्वर राव के साथ कई  फिल्मों में काम किया। कृष्णम राजू लगभग 183 फिल्मों में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed