फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veer Pahariya Sky Force being trolled for his background gave befitting reply saying should I kill myself

Veer Pahariya: बैकग्राउंड को लेकर ट्रोल हो रहे वीर पहाड़िया ने दिया करारा जवाब, बोले- तो क्या खुद को मार दूं?

Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 06:59 PM IST
सार

वीर पहाड़िया ने अपने बैकग्राउंड को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने परिवार को लेकर ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए कुछ बातें कही हैं। 

विज्ञापन
Veer Pahariya Sky Force being trolled for his background gave befitting reply saying should I kill myself
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya

विस्तार

वीर पहाड़िया समृद्ध परिवार से आते हैं, इसे लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वीर पहाड़िया ने अब अपने बैकग्राउंड को लेकर बात कही है। 'स्काई फोर्स' अभिनेता वीर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू को लेकर उनसे बहुत से सवाल होते रहते हैं। अब एक इंटरव्यू में वीर से उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

वीर ने दिया करारा जवाब
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में वीर से उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि मेरा सपना हमेशा यही रहा कि मुझे कलाकार बनना है, तो अब उन्हें खुश करने के लिए क्या करूं? अपने आप को मार दूं फिर से जन्म ले लूं?
विज्ञापन
विज्ञापन

Veer Pahariya Sky Force being trolled for his background gave befitting reply saying should I kill myself
वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा'
वीर ने कहा कि वे लोगों को खुश करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री में रहने के हकदार हैं और वह इस तरह की नकारात्मकता को नजरअंदाज करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ लोग नफरत फैला रहे हों क्योंकि उन्होंने फिल्म नहीं देखी इसलिए मैं उनकी नफरत को प्यार में बदलने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन

'रंग तेरे' गाना हो रहा वायरल
स्काई फोर्स को समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में वीर और अक्षय की अदाकारी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का गाना 'रंग तेरे' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

100 करोड़ की कमाई कर चुकी है फिल्म
संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ़ आठ दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान और निम्रत कौर भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed