Veer Pahariya-Tara Sutaria: वीर पहाड़िया ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड को दिया निकनेम, सुनकर छूटी तारा सुतारिया की हंसी
Veer Pahariya-Tara Sutaria: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वीर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड को निकनेम दिया है। जानिए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दोनों के रिएक्शन ने लिंकअप की खबरों को और हवा दे दी। अब हाल ही में वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया को एक निकनेम दिया है। उन्होंने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में इसका जिक्र किया है।
तारा को बताया 'तारू'
दरअसल, तारा सुतारिया इन दिनों 'थोड़ी सी दारू' म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। कनाडाई रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों के साथ गाने में उनकी केमिस्ट्री दमदार है और यह गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर मिल रहे रिएक्शन को तारा अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर रही हैं। गाने की सफलता से सिर्फ तारा ही नहीं, वीर भी काफी उत्साहित हैं।
तारा नहीं रोक पाईं हंसी
हाल ही में वीर पहाड़िया ने इस गाने का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने गाने के टाइटल से मिलता-जुलता नाम इसके साथ लिखा है। वीर ने लिखा है, 'थोड़ी सी तारू'। उन्होंने गाने के टाइटल के साथ 'थोड़ी सी दारू' के साथ मिलता-जुलता नाम लिखा, 'थोड़ी सी तारू'। यह देख तारा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने वीर का यह पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'थोड़ी सी तारू' और इसके साथ हार्ट इमोजी और हंसने वाली इमोजी बनाई है।
अक्सर साथ नजर आते हैं वीर-तारा
बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को कई बार मुंबई और डिनर डेट्स पर एक साथ देखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके बीच की केमिस्ट्री सबके दिलों को जीत रही है। हाल ही में तारा ने दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक 2025 में रैंप वॉक किया। उस वक्त भी ऑडियंस में वीर पहाड़िया ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया था। वीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'स्काईफोर्स' से एक्टिंग डेब्यू किया है।