फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan talk about Working with Bawaal director Nitesh Tiwari says working with him was on my bucket list

Varun Dhawan: नितेश तिवारी से खुद काम मांगने गए थे वरुण धवन? तब जाकर हाथ लगी 'बवाल', एक्टर ने किया खुलासा

Mon, 10 Jul 2023 10:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Jul 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan talk about Working with Bawaal director Nitesh Tiwari says working with him was on my bucket list
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वरुण धवन की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वरुण की 'कुली नंबर वन' भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन काफी उत्साहित हैं और हाल ही में उन्होंने इस बारे में अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


जान्हवी कपूर के साथ साझा करेंगे स्क्रीन
वरुण धवन का कहना है कि यह फिल्म सच्चाई से जुड़ी है, जो जिंदगी से जुड़ी आपकी इच्छाओं और असुरक्षाओं के सच को दिखाती है। वरुण धवन ने आगे कहा कि वह किसी भी फिल्म को लेकर इतने आश्वस्त कभी नहीं रहे, जितना की 'बवाल' को लेकर रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन की इस फिल्म में जान्हवी कपूर उनके अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन

Alok Nath: आलोक नाथ रोमांटिक हीरो से कैसे बने 'संस्कारी बाबूजी', यहां जानिए उनका फिल्मी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


नितेश संग काम करने को खुश वरुण
आपको बता दें कि 'बवाल' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वरुण धवन का कहना है क नितेश तिवारी के साथ काम करना हमेशा उनकी लिस्ट में रहा है। उन्होंने खुद उनसे यह आग्रह किया कि वह उनके साथ कोई फिल्म करें, आखिर सात-आठ महीने बाद उनके पास वैसी स्क्रिप्ट आई और वरुण धवन को नितेश तिवारी संग काम करने का मौका मिला।
Somy Ali: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- मेरा अब्यूजर एक सुपरस्टार था...

इस दिन रिलीज होगी 'बवाल'
आपको बता दें कि वरुण धवन मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। 'बवाल' के अलावा वरुण 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। बात करें 'बवाल' की तो यह फिल्म 21 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
Monday Flashback: जब 'शोले' के सेट पर धर्मेंद्र ने की थी चोरी, मामला खुलने के बाद ऐसी हो गई थी वीरू की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed