फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan, Sidharth Malhotra are the New Age Ram Lakhan

ये अभिनेता बनेंगे बॉलीवुड के नए राम-लखन!

Sat, 27 Jun 2015 05:34 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan, Sidharth Malhotra are the New Age Ram Lakhan

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साथ-साथ अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले वरुण और सिद्धार्थ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार दोनों को 'राम लखन' की रीमेक के लिए साइन कर लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई ऐलान अभी नहीं किया गया है। माना जा रहा है इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी। पिछले साल अगस्त में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने रोहित शेट्टी और करण जौहर मुक्ता आर्ट्स के सहयोग से 'राम लखन' बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस फिल्म में राम और लखन के रोल के लिए वरुण-सिद्धार्थ और अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। आखिरकार फिल्म वरुण और सिद्धार्थ की झोली में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा बनेंगे बड़े भाई और वरुण धवन छोटे।

Varun Dhawan, Sidharth Malhotra are the New Age Ram Lakhan

खबर के मुताबिक इस रीमेक में सिद्धार्थ बड़े भाई के रोल में होंगे जबकि वरुण छोटे भाई का किरदार निभाएंगे। 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' में जैकी श्रॉफ ने बड़े भाई का जबकि अनिल कपूर ने छोटे भाई का रोल किया था।

इस रीमेक में सिद्धार्थ राम बनकर जैकी का किरदार निभाएंगे जबकि वरुण लखन बनेंगे जिसे अनिल कपूर ने निभाया था। देखना है कि फिल्म में वरुण और सिद्धार्थ के साथ किन अभिनेत्रियों को साइन किया जाएगा।

1989 में आई 'राम-लखन' में माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडिया ने काम किया था। जबकि राम और लखन की मां का रोल राखी ने निभाया था। फिल्म के 2016 में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed