{"_id":"58ba9b674f1c1ba0648320f4","slug":"varun-dhawan-faces-oops-moment-at-indian-idol-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें 'इंडियन आइडल' के सेट पर क्या हुआ वरुण धवन के साथ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें 'इंडियन आइडल' के सेट पर क्या हुआ वरुण धवन के साथ
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ा। हुआ यूं की वह आलिया भट्ट के साथ 10 मार्च को रिलीज होने वाली 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनी टीवी के चर्चित कार्यक्रम 'इंडियन आइडल' सीजन 9 के मंच पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान एक प्रतिभागी माल्विका ने वरुण से उनके संग नृत्य करने की इच्छा जाहिर कर दी। बस फिर क्या था वरुण स्टेज पर पहुंचे और माल्विका के साथ डांस करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने टाइट पैंट पहने होने के बावजूद स्टेज पर न आते हुए भी चैन्नई का कुथू नृत्य करने की हामी भर दी। बस फिर क्या था जैसे ही वरुण ने अपना नृत्य शुरू किया उनकी पेंट फट गयी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने जाहिर नहीं होने दिया कि उनके साथ कुछ घट गया है।
विज्ञापन