फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   uunchai box office collection day 8 amitabh bachchan anupam kher sooraj barjatya film earnings

Uunchai Collection Day 8: दृश्यम 2 भी नहीं रोक पाई 'ऊंचाई' की कमाई, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Fri, 18 Nov 2022 10:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Nov 2022 10:06 PM IST
सार

मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' को कम स्क्रीन मिली है। इसके बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच, 'ऊंचाई' के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
uunchai box office collection day 8 amitabh bachchan anupam kher sooraj barjatya film earnings
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मेकर्स को फिल्म से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। यह फिल्म उसी तरह अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर जैसे कमाल के कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं और यह फिल्म दोस्ती के शानदार कॉन्सेप्ट पर आधारित है। मजेदार बात तो यह है कि फिल्म को स्क्रीन भी ज्यादा नहीं मिली है। इसके बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच, 'ऊंचाई' के आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


फिल्म ने की थी अच्छी शुरुआत
'ऊंचाई' को लोग पहले दिन से ही पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकएंड पर भी इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जो पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से हुआ है। पहले दिन से ही इस फिल्म को लोगों ने शानदार बताया है, जिसके बाद से ही ज्यादा से ज्यादा लोग 'ऊंचाई' को सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इस फिल्म ने पहले वीकएंड कुल 8.35 का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन


आठवें दिन किया इतना कलेक्शन
हालांकि, पहले वीकएंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल होगा। इन सबके बीच, 'ऊंचाई' ने अपने आठवें दिन यानी शुक्रवार को लगभग 1.25 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ ही इस फिल्म की कुल कमाई 18.27 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर देने आई 'दृश्यम 2'
बीते हफ्ते जब 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए कोई दूसरी फिल्म नहीं थी, जिसका सीधा फायदा 'ऊंचाई' को मिला। लेकिन अब सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज हो गई है, जो एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिस वजह से 'ऊंचाई' को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed