फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uttarakhand election 2022 bollywood actress Rimi Sen joined Congress Harish Rawat shared the information

Rimi Sen Joined Congress: कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री रिमी सेन, इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

Mon, 07 Feb 2022 09:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। ये जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक वीडियो शेयर कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand election 2022 bollywood actress Rimi Sen joined Congress Harish Rawat shared the information
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिस वजह से राज्य में जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ नेताओं का भी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना जारी है। इसी कड़ी अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। जी हां, एक्ट्रेस रिमी सेन उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं ये जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है।

विज्ञापन

Uttarakhand election 2022 bollywood actress Rimi Sen joined Congress Harish Rawat shared the information
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हरीश रावत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो रिमी सेन का है। इस वीडियो में रिमी सेन हरीश रावत के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ हरीश रावत ने लिखा, ‘भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए, परिवर्तन को गति देने के लिए रिमी सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंड चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हुए बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand election 2022 bollywood actress Rimi Sen joined Congress Harish Rawat shared the information
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रिमी सेन ने साल 2017 में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी। वह बीजेपी की स्टार प्रचारक भी थीं। लेकिन अब उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रिमी सेन ने कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इस दौरान रिमी सेन ने जनता से हरीश रावत को जिताने की अपील भी की।

विज्ञापन

Uttarakhand election 2022 bollywood actress Rimi Sen joined Congress Harish Rawat shared the information
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रिमी सेन के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह 'गोलमाल', 'हंगामा', 'दीवाने हुए पागल', 'धूम 2', 'फिर हेरा-पेरी' जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में रिमी सेन की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया। हालांकि, वह लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed