Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने किया भारत-पाक मैच के बीच डांस, ओरी ने पोस्ट कर ली चुटकी; वायरल हो रहा वीडियो
उर्वशी रौतेला और ओरी का भारत-पाक मैच के बीच का एक मैच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिख उर्वशी रौतेला की चुटकी ले ली है।
विस्तार
ओरी और उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी और उर्वशी साथ में स्टेडियम में भारत-पाक मैच के बीच स्टैंड पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट पर ओरी ने लिखा- पहली महिला जिसने इंडो-पाकिस्तान मैच में भाग लिया।
इससे पहले दुबई में एक पार्टी से ओरी और उर्वशी का क्रेजी डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों सितारे उर्वशी के दाबिड़ी-दीबिड़ी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ओरी और उर्वशी की एनर्जी देखते ही बन रही है। उर्वशी ने इस वीडियो में सिल्वर कलर की मिरर वर्क वाली ड्रेस पहनी है।
A post shared by MVM Entertainment Worldwide 🌍 (@mvm.worldwide)
हाल ही में ओरी आलेखा आडवाणी और आदर जैन की शादी में पहुंचे थे। इस पोस्ट पर उर्वशी ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, "आपकी शादी में आने का इंतजार नहीं कर सकती।" इसके बाद ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "हमारी।" यह टिप्पणी कुछ ही समय में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर दोनों के इस मजाकिया बातचीत को लेकर चर्चा शुरू हो गईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी को हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत कमाई कर सकी थी। वहीं, अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार हैं।