{"_id":"682eae8c53ef00160a035f19","slug":"urvashi-rautela-and-orry-creates-kabhie-khushi-kabhie-gham-scene-says-gonna-tell-my-kids-this-is-srk-and-bebo-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: उर्वशी रौतेला का ओरी के साथ दिलचस्प वीडियो, फैंस को याद आया शाहरुख और करीना कपूर की फिल्म का सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: उर्वशी रौतेला का ओरी के साथ दिलचस्प वीडियो, फैंस को याद आया शाहरुख और करीना कपूर की फिल्म का सीन
Thu, 22 May 2025 10:27 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 22 May 2025 10:27 AM IST
सार
Kabhie Khushi Kabhie Gham Scene: उर्वशी रौतेला और ओरी इन दिनों खाली समय में कई दिलचस्प और मजेदार वीडियो बना रहे हैं। आज दोनों ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका नाता शाहरुख खान और करीना कपूर से जुड़ा है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और ओरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
विस्तार
उर्वशी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब फैंस के लिए मजेदार रील्स बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने ओरी के साथ एक प्रेंक वीडियो बनाया था। वहीं अब उन्होंने शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म का एक सीन का वीडियो बनाकर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
क्या है इस वीडियो में खास
उर्वशी रौतेला ने अपना और ओरी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उर्वशी हमेशी की तरह हॉट लुक में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने ग्रे शाइनिंग सिल्वर रंग की बेकलेस ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने हाथ में गोल्डन रंग का क्लच लिया हुआ है। वहीं ओरी कैजुअल लुक में नजर आए। इस वीडियो में 'ओरी कुछ कहें उससे पहले उर्वशी कहती हैं तुमने मुझे डरा दिया, फिर ओरी कहते हैं मैंने तुम्हें डराया और तुमने मुझे-पीछे का कहां है। इस पर उर्वशी कहती हैं ये बेकलेस है।' दरअसल, यह सीन शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के एक सीन का है, जो शाहरुख खान और करीना पर फिल्माया गया था।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
ओरी का पोस्ट
ओरी ने उर्वशी रौतेला के साथ यह खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि ये शाहरुख और बेबो हैं।' ओरी के इस वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।

सेलेब्स के कमेंट्स
उर्वशी रौतेला और ओरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सेलेब्स भी अपनी राय पेश कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया ने कमेंट में लिखा, 'अरे दोस्तों', वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'बहुत क्यूट उर्वशी रौतेला', वहीं वेदांत महाजन ने लिखा, 'कपल गोल्स'। सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया भाई', एक और फैन ने लिखा, 'आप बहुत मजाकिया हैं', एक और फैन ने लिखा, 'ओर्री के साथ अभिनय करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री', एक और फैन ने लिखा, 'जनरेशन Z KG3।'
यह भी पढ़ें: Sonu Sood: सोनू सूद को इस अवतार में देखकर फैंस हुए सरप्राइज, बोले- 'मुझे आज भी नागराज कॉमिक्स याद है'