फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu sood shares dramatic photos of ramp walk in creative avatar fans says And I still remember Nagaraj comics

Sonu Sood: सोनू सूद को इस अवतार में देखकर फैंस हुए सरप्राइज, बोले- 'मुझे आज भी नागराज कॉमिक्स याद है'

Thu, 22 May 2025 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 22 May 2025 09:39 AM IST
सार

Ramp Walk: सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब तस्वीरें शेयर कर फैंस और सेलेब्स दोनों को सरप्राइज कर दिया है।
 

विज्ञापन
sonu sood shares dramatic photos of ramp walk in creative avatar fans says And I still remember Nagaraj comics
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। सोनू की इन अनोखी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं तो वहीं सेलेब्स भी अपनी राय पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

सोनू का अनोखा लुक
सोनू ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर कर फैंस और सेलेब्स दोनों को ही सरप्राइज कर दिया है। इन तस्वीरों में सोनू किसी मॉन्स्टर के लुक से कम नहीं नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस अनोखे लुक में ग्रीन कलर के लाल आंखों वाले मुकुट को पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने हरे रंग की ओपन जैकेट कैरी की है और जींस के साथ ग्रीन शाइनिंग जूते पहने हुए हैं। सोनू का यह लुक देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू का पोस्ट
सोनू ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जब उन्होंने कभी रैप वॉक किया था। उस दौरान की इन अनोखी तस्वीरों को सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक बार की बात है, इस तरह से सब कुछ शुरू हुआ।' सोनू की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


विज्ञापन

फराह खान ने किया कमेंट
सोनू की तस्वीरों पर कई फैंस और सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने लिखा, 'सोनू आप इस लुक में मेट गाला में भाग ले सकते हैं।' वहीं सोनू के एक फैन ने लिखा, 'पहली तस्वीर में वह अपने बेटे की तरह दिख रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे नागराज'।
एक फैन ने कमेंट किया 'मुझे आज भी नागराज कॉमिक्स का वह विज्ञापन याद है'। सोनू की तस्वीर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'सोनू भाई अपना अतीत नहीं भूलते इसलिए गरीबों का दुख समझते हैं'। वहीं कुछ फैंस को सोनू की ये तस्वीरें देखकर अपने कॉलेज के पुराने दिन याद आ गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed