किस्से बॉलीवुड के: 'रंगीला' में आमिर का अभिनय देखकर उर्मिला मातोंडकर ने लिखा था खत, 1995 में रिलीज हुई थी फिल्म
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि फिल्म रंगीला में आमिर खान की परफॉर्मेंस देखकर वो बेहद प्रभावित हुईं थीं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि इस फिल्म में आमिर की एक्टिंग देखकर वो इतनी ज्यादा खुश थीं कि उन्होंने आमिर खान को एक प्रशंसक की तरफ खत लिख डाला। आपको बता दें कि फिल्म रंगीला साल 1995 में रिलीज हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि फिल्म रंगीला में आमिर खान की परफॉर्मेंस देखकर वो बेहद प्रभावित हुईं थीं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि इस फिल्म में आमिर की एक्टिंग देखकर वो इतनी ज्यादा खुश थीं कि उन्होंने आमिर खान को एक प्रशंसक की तरफ खत लिख डाला। आपको बता दें कि फिल्म रंगीला साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। रंगीला फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, जैकी श्रॉफ ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी।
अब इस फिल्म के रिलीज के इतने सालों बाद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पहली बार यह खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म की डबिंग के वक्त आमिर खान का अभिनयर देखकर उनको खत लिखा था। उन्होंने 'डांस दीवाने 3' के मंच से यह खुलासा किया था। एक प्रतियोगी की परफॉर्में से खुश होने के बाद उर्मिला ने उसकी प्रशंसा करते हुए यह राज खोला।
उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि फिल्म रंगीला की डबिंग के वक्त जब मैंने आमिर खान की परफॉर्मेंस देखी तो मैं हैरान रह गई। तब मैंने उनको एक चिट्ठी लिखी और उसमें उनसे कहा कि इस फिल्म में उनके अभिनय को देखने के बाद बहुत से लोगों का उनके पास खत आयेगा। उर्मिला ने कहा कि मैंने लैटर में आमिर को लिखा कि इस फिल्म के लिए आपको अवॉर्ड भी मिलेगा...यह आपके पहले प्रशंसक का खत है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनय के लिए उस वक्त आमिर की काफी प्रशंसा हुई थी। उनको फिल्म समीक्षकों और दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यहां तक की वो फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए बेस्ट एक्टर कैटिगिरी में मनोनित हुए थे। लेकिन, उनकी जगह उस वक्त शाहरुख खान को उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।
आपको बता दें कि फिल्म रंगीला के बाद निर्देशक राम गोपाल वर्मा और एक्टर आमिर खान के बीच मतभेद पैदा हो गये थे और दोनों के बीच दूरी आ गई थी। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि यह गलतफहमी धोखे के कारण हुई थी। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि आमिर जहां बहुत समर्पित, भावुक और धैर्यवान किस्म के इंसान हैं। वहीं, वह आवेगी भी हैं, जो बिना सोचे समझे काम कर देते हैं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मेरे द्वारा आमिर खान को लेकर कही बातों को मीडिया रिपोर्ट्स में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद आमिर ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई थी तो उन्होंने सोचा कि मैं जानबूझकर उनसे बात नहीं कर रहा हूं।' राम गोपाल वर्मा ने कहा, मैं जब आमिर खान से मिला, मैनें उन्हें बताया कि जो उन्होंने सुना, वो मैंने नहीं कहा था। मेरा बात का मतलब वो नहीं था, जो खबर में बताया गया है। हालांकि, आमिर खान को लगा कि मैंने उनके साथ धोखा किया है और वो मेरी गलती थी।