फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urfi javed shared video in monokini trolled for weird pose watch comment

Video: बोल्ड कपड़ों में उर्फी जावेद ने बैठकर दिए ऐसे पोज, वीडियो देख यूजर्स भी हुए पागल

Sat, 07 May 2022 07:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 07:18 PM IST
सार

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने उर्फी की तारीफ की है तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Urfi javed shared video in monokini trolled for weird pose watch comment
उर्फी जावेद - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रही उर्फी जावेद जो भी करती हैं वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। उर्फी हमेशा ही अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। वह अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। लेकिन कई बार उर्फी ने अपने लुक से तारीफ भी बटोरी है। इस बार उर्फी जावेद को अपनी बोल्डनेस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन


उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने नियोन कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। उर्फी ने अपना लुक लाइट मेकअप, बालों की पोनी और मैचिंग हील्स से पूरा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद बैठकर पोज दे रही हैं। वह कैमरे को देखकर अपना टशन दिखाने में पीछे नहीं रह रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)



इस वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, 'वह इसे इस तरह भी ले सकता है।' उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को उर्फी का ये वीडियो पसंद आया है, तो कुछ लोगों ने उर्फी को ट्रोल भी किया है। 

इस वीडियो में उर्फी जावेद जिस अंदाज के साथ पोज दे रही हैं, वो पोज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है और इसी वजह से कुछ लोगों ने उर्फी जावेद को खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी जावेद को लोटा देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने भी इसी बात को रिपीट करते हुए लिखा, 'कोई लोटा दे दो इसे।' इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने उर्फी की तारीफ भी की है। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है तो कुछ लोगों ने इस वीडियो पर फायर का इमोजी भी शेयर किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed