Video: बोल्ड कपड़ों में उर्फी जावेद ने बैठकर दिए ऐसे पोज, वीडियो देख यूजर्स भी हुए पागल
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने उर्फी की तारीफ की है तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रही उर्फी जावेद जो भी करती हैं वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। उर्फी हमेशा ही अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। वह अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। लेकिन कई बार उर्फी ने अपने लुक से तारीफ भी बटोरी है। इस बार उर्फी जावेद को अपनी बोल्डनेस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने नियोन कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। उर्फी ने अपना लुक लाइट मेकअप, बालों की पोनी और मैचिंग हील्स से पूरा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद बैठकर पोज दे रही हैं। वह कैमरे को देखकर अपना टशन दिखाने में पीछे नहीं रह रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इस वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, 'वह इसे इस तरह भी ले सकता है।' उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को उर्फी का ये वीडियो पसंद आया है, तो कुछ लोगों ने उर्फी को ट्रोल भी किया है।
इस वीडियो में उर्फी जावेद जिस अंदाज के साथ पोज दे रही हैं, वो पोज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है और इसी वजह से कुछ लोगों ने उर्फी जावेद को खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी जावेद को लोटा देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने भी इसी बात को रिपीट करते हुए लिखा, 'कोई लोटा दे दो इसे।' इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने उर्फी की तारीफ भी की है। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है तो कुछ लोगों ने इस वीडियो पर फायर का इमोजी भी शेयर किया है।