Urfi Javed: उर्फी जावेद ने 'मिडिल क्लास लव' की एक्ट्रेसेस का किया मेकओवर, पहनाई पिन और बोरे की बनी ड्रेस
काव्या थापर और ईशा सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'मिडिल क्लास लव' का प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह उर्फी से भी मिली, जहां पर एक्ट्रेस नें दोनों अभिनेत्रियों का कुछ ही मिनटों में मेकओवर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन ऐसी ड्रेसेस में स्पॉट की जाती हैं कि हर बार लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। उर्फी को कभी तार तो कभी कांच की ड्रेस पहने देखा जाता है, लेकिन इस बार तो उन्होंने 'मिडिल क्लास लव' की एक्ट्रेस काव्या थापर और ईशा सिंह का ही मेकओवर कर दिया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
ट्रेलर का प्रमोशन करने पहुंची थीं एक्ट्रेस
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मिडिल क्लास लव' इन दिनों चर्चा में है। अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने एक्ट्रेस काव्या थापर और ईशा सिंह उर्फी जावेद से मिली। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है उसमें उर्फी जावेद फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्फी कहती हैं कि ट्रेलर उन्हे रिलेटेबल लगा। जिसके बाद काव्या और ईशा उनसे इस बारे में सवाल करती हैं। उर्फी जावेद काव्या की बातों का जवाब देते हुए कहती हैं कि तुम लोगों को पता भी है कि मैं कपड़े कैसे बनाती हूं। कभी ईंट-पत्थर तो कभी बोरा से...ये मिडिल क्लास नहीं है तो क्या है।
उर्फी जावेद ने एक्ट्रेस को पहनाई पिन और बोरे की बनी ड्रेस
काव्या और ईशा कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा। इस पर देखा जा सकता है कि उर्फी चुटकी बजाती हैं और दोनों एक्ट्रेस कुछ ही देर बदले हुए आउटफिट में दिखाई देती हैं। जहां ईशा को उर्फी ने पिन की बनी ड्रेस पहनाई वहीं काव्या बोरे की बनी ड्रेस में दिखाई देती हैं। जिसके बाद वह कहती हैं कि ये सिर्फ दस रुपये में तैयार हो गई ड्रेस। ये सुनकर मिडिल क्लास लव की दोनों अभिनेत्रियां हैरान हो जाती हैं।
View this post on Instagram
उर्फी भी पहले पहन चुकी हैं ये ड्रेसेस
बता दें कि ये दोनों ड्रेसेस में उर्फी को पहले स्पॉट किया जा चुका है जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिसके लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया