फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   upcoming top 5 most romantic couples

जोड़ियां जिनका इंतजार कर रहे हैं दर्शक

Thu, 11 Apr 2013 06:02 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
upcoming top 5 most romantic couples

बॉलीवुड में हर साल कुछ फिल्मी जोड़ियां लांच होती हैं। कुछ धमाल मचाती हैं तो कुछ फुस्स हो जाती हैं। फिल्मी दुनिया में फिल्म जितनी ही चर्चा फिल्मों में आने वाली जोड़ियों की होती रही है। कुछ जोड़ियां ऐसी हिट होती हैं कि फिल्मकारों को उन्हें बार-बार पर्दे पर दिखाने का चस्का जैसा लग जाता है।

विज्ञापन


इंडस्ट्री में कुछ ऐसी भी जोड़िया हैं जो एक या दो फिल्में साथ करने के बावजूद आज तक याद की गयी हैं।  इस साल भी कुछ ऐसी ही जोड़िया पर्दे पर दिखने वाली हैं जिनका दर्शक अभी से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है कि इनमें कुछ पेयर दर्शकों को इतने अच्छे लग जाएं जिन्हें वह बार-बार पर्दे पर देखना चाहें।
विज्ञापन


दीपिका-रणबीर सिंह की 'रामलीला'

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' अपने नाम और विषय की वजह से चर्चा में रही है। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोन और रणीवर सिंह की जोड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है लेकिन फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की चर्चा अभी से होनी शुरू हो गयी है। इसकी मुख्य वजह इसके कलाकार हैं। दर्शकों को रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोन की जोड़ी अच्छी लग रही है और लोग इस फिल्म का इंतजार इस जोड़ी की वजह से कर रहे हैं।  

इमरान का 'गांव की गोरी..' करीना से रोमांस

शादी के बाद करीना कपूर पहली बार 'गोरी तेरे प्यार में' रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इमरान खान के साथ पर्दे पर इश्क लड़ाएंगी। करन जौहर के बैनर की इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। दर्शकों को लंबे समय के बाद करीना कपूर को कोई रोमांटिक फिल्म देखने को मिलेगी।

यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी। दर्शक पर्दे पर इमरान खान के साथ करीना कपूर को रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं। यह दोनों 'एक मैं और एक तू' में नजर आए थे। दर्शकों को यह जवां जोड़ी रास आयी थी।

'लुटेरा' बनकर आ रहे हैं रणबीर सिंह और सोनाक्षी

रणबीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'लुटेरा' में साथ दिखने जा रहे हैं। 5 जुलाई को रिलीज होने वाली 'लुटेरा' फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर लांच हो गया है। दर्शक अभी तक जिस सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह को पहचानते आए हैं यह दोनों इस फिल्म में उस इमेज के उलट दिखेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के प्रोमो में सुंदर दिख रही हैं। रणवीर सिंह फिल्म में क्लीन शेव्ड हैं। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित इस फिल्म में इस जोड़ी को देखने की उत्सुकता उस रोमांटिक सीन को देखने के बाद पैदा हो गयी है जिसे फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर दिखाया गया है।

दीपिका और रणबीर कपूर फिर दिखेंगे साथ

आमतौर पर ब्रेकअप होने के बाद कलाकार एक साथ फिल्में करना तो दूर एक-दूसरे के सामने पड़ने से भी कतराते हैं। पर दीपिका पादुकोन और रणबीर कपूर के साथ ऐसा नहीं है। ब्रेकअप होने के बाद यह फिर से साथ में फिल्में कर रहे हैं।

ब्रेकअप के बाद इनकी पहली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर, पोस्टर और संगीत लॉच हो गया है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन की इस फिल्म में शानदार केमेस्ट्री दिख रही है। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि यह पूर्व प्रेमी पर्दे पर कैसे दिखते हैं।

नया सा है 'आशिकी' का रोमांस

महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' का सीक्वल 'आशिकी 2' के नाम से बन रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिलीज होने वाली इस फिल्म की खासियत इसका रोमांस है। रोमांस करने वाले इन दोनों कलाकारों की जोड़ी एक तरह से नयी है। आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रृद्घा कपूर रोमांस करती हुई नजर आएंगी।


शक्ति कपूर की बेटी श्रृद्घा इसके पहले 'लव का द इंड' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म का एक गाना "तुम ही" के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों की इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed