{"_id":"8aa80c56-bee5-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"unusual-comment-by-ranbir-kapoor-on-nargis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर ने नरगिस दत्त को लेकर दिया अजीब सा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर ने नरगिस दत्त को लेकर दिया अजीब सा बयान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
राज कपूर और नरगिस के बीच रिश्ते कैसे रहे हैं यह बात जगजाहिर है। लेकिन कुछ दिनों पहले राज कपूर के पोते रणबीर कपूर ने नरगिस को लेकर एक बड़ा अजीब सा बयान दिया है।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के अवसर पर होने वाले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे जब छोटे थे तो उन्हें लगता था नरगिस उनकी दादी हैं। चूंकि वह उनके दादा के साथ इतना दिखती थीं कि उन्हें ऐसा लगने लगा था।
विज्ञापन
रणबीर ने कहा कि राज कपूर और नरगिस के बीच जिस तरह की ट्यूनिंग थी इंडस्ट्री में फिर से वैसी जोड़ी बन पाना बहुत मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि मैं नरगिस जी की बहुत इज्जत करता हूं और मानता हूं कि 'मदर इंडिया' में उन्होंने जो किरदार निभाया है, वह कोई और अभिनेत्री नहीं निभा सकती थीं।
विज्ञापन
रणबीर ने यह भी कहा कि वह खुद के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि वह ब्रांड रणबीर कपूर बनें और उनके काम की वजह से उनका नाम हो न कि कपूर खानदान की वजह से।