{"_id":"6464c5cc568cba611a0fbed8","slug":"union-minister-of-state-doctor-l-murugan-walked-on-red-carpet-in-cannes-film-festival-2023-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival: केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन ने कान में की शिरकत, ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा के साथ आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes Film Festival: केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन ने कान में की शिरकत, ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा के साथ आए नजर
Wed, 17 May 2023 05:47 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 17 May 2023 05:47 PM IST
सार
मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने डॉ एल मुरुगन की तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान डॉक्टर एल मुरूगन का देसी अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन
डॉ एल मुरुगन, गुनीत मोंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन फिल्म फेस्टिवल में तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इसमें भारत की ओर से सारा अली खान, ईशा गुप्ता और गुनीत मोंगा जैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में भारत के सूचना और प्रसारण केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन ने भी हिस्सा लिया है।
देसी अंदाज में नजर आए केंद्रीय मंत्री
बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने डॉ एल मुरुगन की तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान डॉक्टर एल मुरूगन का देसी अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने वेस्ती और शर्ट पहनकर पारंपरिक तमिल संस्कृति का प्रदर्शन किया है। इस पोस्ट में केंद्रीय मंत्री के अलावा कई और लोग भी टैग भी हैं। इस दौरान वह काफी कॉन्फिडेंट और खुश नजर आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें- Rob Marshall: राम चरण Jr NTR के साथ काम करने इच्छुक हैं निर्देशक रॉब मार्शल, बोले- उन्होंने मेरा दिल जीत लिया
विज्ञापन
ये सितारे आए नजर
कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है, जो 27 मई तक चलेगा। मानुषी के अलावा इसमें सारा अली खान ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। वह इंडियन आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं। उर्वशी रौतेला भी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। ईशा गुप्ता, अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी और प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में शिरकत कर रही हैं।