{"_id":"8431cbf1ac2bbca619f28a7344c9cc20","slug":"ungli-film-good-or-bad-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए उंगली को किसने दिए कितने स्टार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए उंगली को किसने दिए कितने स्टार?
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उंगली फिल्म अपने विषय की वजह से चर्चाओं में है। जानिए इस फिल्म को किस समीक्षक ने कितने स्टार दिए।
विज्ञापन
इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म उंगली रिलीज हो गई है। फिल्म का विषय अलग हटकर है। फिल्म आपको पसंद आती है या नहीं इसके पहले यह जान लीजिए कि अलग-अलग समीक्षकों ने फिल्म को कितने स्टार दिए हैं।
अमर उजाला ने इस फिल्म एक बिखरी हुई फिल्म बताया है। समीक्षक के अनुसार फिल्म के कुछ दृश्य अच्छे हैं लेकिन कुछ अच्छे दृश्यों के बूते पूरी फिल्म अच्छी नहीं कही जा सकती है। किसी कलाकार के अभिनय को भी बहुत लंबे समय तक याद नहीं रखा जा सकेगा। समीक्षक ने फिल्म को 1.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/x3DDT5
इंडिया टुडे ने इस फिल्म को एक बहुत ही सामान्य सेंस वाली फिल्म बताया है। समीक्षक के अनुसार फिल्म न तो मजबूती से भष्ट्राचार का मुद्दा उठा पाती है और न ही दर्शकों को इस विषय के साथ मनोरंजन कर पाती है। समीक्षक ने फिल्म को 1.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/yYh7sy
हिंदुस्तान टाइम्स ने उंगली को एक तरह से आमिर खान की रंग दे बसंती जैसी फिल्म बताया है। समीक्षक के अनुसार उंगली विषय के रूप में तो प्रभावित करती है। बस उसे दर्शाया अच्छे तरीके से नहीं गया है। फिल्म को और भी बेहतर किया जा सकता था इसमें कलाकारों का अभिनय भी शामिल है। समीक्षक ने फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/hBi6YN
koimoi.com के अनुसार उंगली एक कसे विषय वाली फिल्म है। कमी है तो बस इसके फिल्मांकन में। फिल्म यदि कमजोर दिखती है तो उसकी वजह निर्देशक हैं। फिल्म में कलाकारों का अभिनय भी औसत से अच्छा है। समीक्षक ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/5mv8MU