फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uma Dasgupta Durga Pather Panchali dies at the age of 84 lost the battle with cancer

Uma Dasgupta: 'पाथेर पांचाली' की 'दुर्गा' का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जंग हारीं उमा दासगुप्ता

Mon, 18 Nov 2024 03:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 03:42 PM IST
सार

उमा दासगुप्ता का 84 साल में निधन हो गया है। 'पाथेर पांचाली' में 'दुर्गा' का किरदार के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Uma Dasgupta Durga Pather Panchali dies at the age of 84 lost the battle with cancer
उमा दासगुप्ता - फोटो : ट्विटर

विस्तार

'पाथेर पांचाली' में 'दुर्गा' का किरदार निभाने वाली उमा दासगुप्ता का  84 साल की उम्र में निधन हो गया। उमा दासगुप्ता काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उमा ने सत्यजीत रे की फिल्म के लिए दुर्गा का किरदार निभाया, इससे ही उन्हें पहचान मिली। उमा दासगुप्ता की खबर से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन

 

Disha Patani: दिशा के रोल पर कंगुवा के निर्माता की पत्नी ने दिया बयान, महिला किरदारों को लेकर खड़ा हुआ सवाल

विज्ञापन

 

बिभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के उपन्यास पर किया काम
उमा दासगुप्ता की बेटी ने बताया कि वे काफी समय से कैंसर से जूझ रही हैं। उमा को इस फिल्म के लिए जाना जाता है। 14 साल की उम्र में उन्होंने इस फिल्म के लिए काम किया था। लेखक बिभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित 'पाथेर पांचाली' फिल्म का निर्माण किया गया। दुर्गा की भूमिका निभाने वाली दासगुप्ता ने बारिश में भीगने और एक बगीचे में आम चुनने जैसे कुछ दृश्यों को शूट किया था। इसमें वे अपने छोटे भाई अपू के साथ नजर आईं थीं। यह फिल्म 1955 में रिलीज हुई थी।
 

120 Bahadur: रेजांगला युद्ध की वर्षगांठ पर फरहान ने साझा किया 120 बहादुर का पोस्टर, सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

 

ऐसे पड़ी थी सत्यजीत रे की नजर
उमा दास गुप्ता ने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई। सत्यजीत रे ने उमा को एक स्कूल फंक्शन में देखा था। फिल्म में काम करने के बाद भी उमा अपनी निजी जिंदगी में सिमट गईं और इसके बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। वे फिल्मी दुनिया को छोड़कर शिक्षिका बनी थीं। फिल्म पाथेर पांचाली में उनके किरदार को आज उनके निधन के बाद प्रशंसक फिर से याद करने लगे हैं। सिनेप्रेमी उन्हें याद करके श्रद्धांजलि भी दे रही हैं।
 

Bigg Boss 18:  सलमान ने कसा 'बिग बॉस 18' के सेट पर अशनीर ग्रोवर के लिए तंज, कहा 'अपने शब्दों से सावधान रहना चाहिए'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed