फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ujda chaman may trouble for ayushmann khurrana film bala

आयुष्मान की 'बाला' से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'उजड़ा चमन', एक्टर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 02 Oct 2019 07:44 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Oct 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
ujda chaman may trouble for ayushmann khurrana film bala
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना इन दिनों हिट फिल्मों के सरताज बने बैठे हैं। वह जिस फिल्म पर भी हाथ रखते हैं वह हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो जाती है। पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल इसी का एक उदाहरण है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 127 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। हालांकि इस साल आयुष्मान का सफर यहीं खत्म नहीं होता है। जल्द ही उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम है बाला। इस फिल्म के पोस्टर्स में एक्टर के सिर पर बेहद कम बाल नजर आ रहे हैं। इसी लुक की वजह से यह फिल्म चर्चा में है। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि आयुष्मान की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए फिल्म उजड़ा चमन ने कमर कस ली है। हाल में इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ जिसमें एक्टर सनी सिंह का लुक बाला के आयुष्मान खुराना से काफी मिलता-जुलता है। 

विज्ञापन


फिल्म प्यार का पंचनामा के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सनी सिंह, मानवी गगरू, करिश्मा शर्मा और ऐश्वर्या सखुजा मुख्य किरदार में हैं। हाल में इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है जिसमें सनी सिंह आधे गंजे सिर के साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म आयुष्मान की बाला से ठीक एक हफ्ते पहले यानी कि 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्म के पोस्टर्स से लगता है कि दोनों ही फिल्म का विषय एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमता है जो गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की फिल्मों की सफलता का एक फॉर्मूला यह भी है कि वह ऐसे विषय को चुनते हैं जो कि हिंदी सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया हो लेकिन इस बार आयुष्मान मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं क्योंकि करीब-करीब समान विषय पर आधारित फिल्म उजड़ा चमन को अगर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो आयुष्मान के लिए चुनौती थोड़ी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed