करीना कपूर के लिए बेहद खास है ये फिल्म लेकिन कमाई की उम्मीद नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इस समय 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन मे बिजी हैं। लेकिन इसके साथ करीना अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग भी कर रही हैं। 'उड़ता पंजाब' में करीना एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और शाहिद कपूर हैं।
'उड़ता पंजाब' को लेकर करीना काफी उत्साहित हैं वो इसे अपने लिए खास फिल्म मान रही हैं। लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर करीना कपूर की राय अलग है। फिल्म कितना कमा पाएगी इस पर करीना का जवाब चौंकाने वाला है।
करीना कपूर कहती हैं, 'हमारे यहां ऐसी बहुत फिल्में बनती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार नहीं करती फिर भी लोग उन फिल्म को, उनकी कहानी की वजह से याद करते हैं। 'उड़ता पंजाब' भी उन्ही में से एक फिल्म है। जिसे लोग कमाई के लिए नहीं बल्कि अच्छी कहानी के लिए याद रखेंगे।'
'लोग फिल्म को कहानी से याद रखते हैं कमाई से नहीं'
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार करीना ने कहा कि किसी भी फिल्म को लोग उसकी कहानी के लिए याद रखते हैं ना कि इसलिए कि फिल्म ने कितना कमाया था। 'उड़ता पंजाब' के बारे में उन्होने कहा कि वो फिल्म की कहानी को बेहद प्यार करती हैं।
'उड़ता पंजाब' में लंबे वक्त बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर एक साथ नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में दोनो रोमांस करते नहीं दिखेंगे। करीना इस ईद पर रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान' को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।
'बजरंगी भाईजान' को लकर हाल ही में करीना ने कहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। करीना का कहना है कि फिल्म बिना प्रचार के भी 200 करोड़ कमा लेगी।