फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twitter troll rubs Karan Johar the wrong way

अमेरिका जाकर शादी करने की बात सुन भड़के करण जौहर

Sun, 28 Jun 2015 06:38 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Twitter troll rubs Karan Johar the wrong way

ट्विटर पर किया गया एक पोस्ट करण जौहर को काफी नागवार गुजरा है। दरअसल करण जौहर को लेकर ट्विटर पर पोस्ट किया गया था कि 'खबर है करण जल्दी ही अमेरिका में शादी करने वाले हैं।' इससे साफ तौर पर इशारा ये था कि करण 'समलैंगिक शादी' करेंगे।

विज्ञापन


इस पोस्ट के पीछे हाल ही का अमेरिका सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है अमेरिका में हाल ही में समान सैक्स में शादी को अनुमति मिली है। ट्विटर पर इस पोस्ट को देखने इस पर करण भड़क गए।
विज्ञापन


करण ने ट्विटर पर इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ये बेहद घटिया और शर्मनाक है। इस तरह के मजाक भी नहीं करने चाहिए। ये है करण का ट्वीट-
 

हाल ही का अमेरिकी कानून है करण पर तंज की वजह

Twitter troll rubs Karan Johar the wrong way

अमेरिका में पिछले शुक्रवार को ही वहां के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है जिसके तहत एक ही सेक्स के लोग आपस में शादी कर सकते हैं। जबकि भारत मे समान सैक्स में विवाह गैर-कानूनी है।

भारत का सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को 2013 मे गैरकानूनी घोषित कर चुका है।

करण को लेकर किए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दुनिया भर में समलैंगिक विवाह को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। हालांकि करण जौहर जरूर इस ट्वीट के बाद काफी गुस्साए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed