Twinkle Khanna: बेटे आरव से नितारा के रंग की तुलना पर बोलीं ट्विंकल खन्ना, ऐसे बढ़ाती हैं बेटी का आत्मविश्वास
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में अक्षय कुमार से शादी रचाई। कपल के दो बच्चे हैं-बेटा आरव और बेटी नितारा। दोनों के स्किन टोन में फर्क है। बिटिया नितारा का रंग अपने भाई की तुलना में थोड़ा गहरा है। जैसा कि हमारे समाज में लोगों की सोच है, गोरे रंग को बेहतर माना जाता है। हाल ही में ट्विंकल खन्ना समाज में मौजूद कुछ इसी तरह की रूढ़ियों पर खुलकर बात करती दिखीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद बेटी का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाती हैं।
पेरेंटिंग के अनुभव किए साझा
अभिनेत्री से लेखिका बन चुकीं ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में FICCI FLO के साथ बातचीत में बताया कि उनके बेटे और बेटी के स्किन टोन के बीच तुलना की जाती थी। मगर, ऐसी सूरत में उन्होंने खुद ये सुनिश्चित किया कि बेटी का आत्मविश्वास अपने स्किन कलर की वजह से कम न हो। इस दौरान उन्होंने पेरेंटिंग पर भी बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने अपनी पहली संतान से बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि आपका पहला बच्चा इस बारे में बहुत कुछ सीखता है। आप उस बच्चे पर थोड़ा प्रयोग करते हैं। वहीं, अपने दूसरे बच्चे के साथ मुझे एहसास हुआ कि वह एक सामान्य इंडियन गर्ल जैसी दिखती है। ऐसे में हमेशा उसके रंग की तुलना उसके भाई के रंग के साथ होती थी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के नाम पर लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी चेतावनी
बेटी को दिया फ्रिडा काहलो का उदाहरण
ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं। लेकिन, मैंने तय किया कि नितारा को यह आत्मविश्वास रहे कि वह सबसे बेस्ट है। मैंने उसे कहा, 'देखो तुम फ्रिडा काहलो जितनी खूबसूरत हो। वह भी उतनी ही शानदार थीं और तुम भी। अगर उसका रंग ब्राउन है तो मैं उसे कहूंगी कि उसका स्किन टोन गोल्डन है'। ट्विंकल ने आगे कहा कि उनकी बेटी को यह बात समझ में आई और उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया।
ये खबर भी पढ़ें:
Hina Khan: रेगिस्तान पर बैठी नजर आईं हिना खान, ये गाना गाकर साझा किया वीडियो, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ट्विंकल ने साझा किया एक किस्सा
ट्विंकल ने एक वाकया याद किया और कहा, 'नितारा को चीजें समझ में आईं। एक बार उसने अपने भाई से जिस तरह बात की, मुझे देखकर गर्व हुआ। हम समुद्र के किनारे थे। वह अपने भाई के साथ बैठी थी जो सनब्लॉक लगा रहा था। उसने भाई से कहा 'मुझे इतने सनब्लॉक की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरी स्किन टोन तुमसे ज्यादा अच्छी है। एक व्हाइट टी-शर्ट जल्दी गंदी हो जाती है, लेकिन ब्राउन टी-शर्ट नहीं होती, इसलिए मैं तुमसे बेहत हूं। यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि वह चीजों को समझ रही है।
ये खबर भी पढ़ें:
Squid Game 2: मौत के खतरनाक खेल में होंगे नए दांव-पेंच, 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन में देखने मिलेंगे ये बदलाव