Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amit Atal documentary based on Atal Bihari Vajpayee screened at 57th International Film Festival of India Goa

IFFI 2026: गोवा में गूंजी अटल गाथा, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई 'अमिट अटल' की स्क्रीनिंग

Thu, 26 Nov 2026 10:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Nov 2026 10:57 PM IST
सार

  • 20 नवंबर से 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की शुरुआत हो गई है। 
  • गोवा में आयोजित इफ्फी 2026 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई।
  • फिल्म डॉक्यूमेंट्री में पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं और संस्मरण को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Amit Atal documentary based on Atal Bihari Vajpayee screened at 57th International Film Festival of India Goa
'अमिट अटल' - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अमित अटल' गोवा में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाई गई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं और यादों को संजोया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में गूंजी अटल गाथा!
गोवा में चल रहे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अटल गाथा गूंजी। अटल बिहारी वाजपेयी की डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शक उनके शानदार व्यक्तित्व और योगदान से रूबरू हुए। यह डॉक्यूमेंट्री इमोशनल भी है। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाओं और कम जानी-पहचानी बातों की यादें ताजा करती है। 

पूर्व प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा दिखाई
अपने लेखन, कविता और दमदार भाषणों से अटल बिहारी बाजपेयी ने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। फिल्म 'अमित अटल' में उनके असाधारण सफर के कम जाने-पहचाने पहलुओं को ही दिखाया है। एक स्वयंसेवक और प्रचारक से लेकर एक प्रेरणा देने वाले कवि, जाने-माने पत्रकार, दूर की सोचने वाले संपादक और आखिर में भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का पूरा सफर इस डॉक्यू फिल्म में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक चलेगा फेस्टिवल?
बता दें कि IFFI के 57वें एडिशन की शुरुआत 20 नवंबर को हुई। यह 28 नवंबर तक चलेगा। इस साल की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ है। फेस्टिवल में 86 देशों की 159 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिन्हें करीब 1,400 सबमिशन में से चुना गया है। 57वें IFFI के रेड कार्पेट पर ‘सेव द गॉड’ और ‘भाई बैंड’ समेत कई इंडियन पैनोरमा सिलेक्शन से जुड़े फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed