फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Squid Game 2 released on netflix know twists and turns in new season games characters storyline and more

Squid Game 2: मौत के खतरनाक खेल में होंगे नए दांव-पेंच, 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन में देखने मिलेंगे ये बदलाव

Thu, 26 Dec 2024 02:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 26 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

Squid Game 2: स्क्विड गेम' का पहला सीजन दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुआ। चलिए जानते हैं कि नए सीजन में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है। 

विज्ञापन
Squid Game 2 released on netflix know twists and turns in new season games characters storyline and more
स्क्विड गेम - फोटो : इंस्टाग्राम @netflixin

विस्तार

'स्क्विड गेम' का पहला सीजन दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुआ। पिछले सीजन में जंग-जे का किरदार 'जी हुन' की जीत हुई, लेकिन वह डरा हुआ था। हालांकि, पहला सीजन क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ, जिसमें जी हुन ने भयावह खेल के पीछे के मास्टरमाइंड से बदला लेने की कसम खाई, जहां हारने का मतलब मौत थी। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद निर्माता आज दूसरे सीजन को रिलीज कर चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सीरीज में ऐसे कौन से दस ट्विस्ट और टर्न हैं, जो दर्शक स्क्विड गेम के नए सीजन से उम्मीद कर सकते हैं...

विज्ञापन

Squid Game 2 released on netflix know twists and turns in new season games characters storyline and more
स्क्विड गेम सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्क्विड गेम 2' में क्या होगा नया खेल 

  • स्क्विड गेम के नए सीजन में ली जंग-जे की वापसी होगी, जो गी-हुन (खिलाड़ी 456) के रूप में होगी, जिसमें पहले से कहीं ज्यादा दांव होंगे। यिम सी-वान, पार्क सुंग-हून और कांग हा-न्यूल सहित नए कलाकारों के जुड़ने से गेम की दुनिया का विस्तार होगा।
  • वाई हा-जून जासूस ह्वांग जुन-हो की अपनी भूमिका को दोबारा निभाएंगे, जो मौत से बाल-बाल बच गए थे और अब संभवतः खेल के अंडरवर्ल्ड में और भी अधिक उलझे हुए हैं।
  • ली ब्युंग-हुन रहस्यमय फ्रंट मैन के रूप में वापस आएंगे, जो भयावह और घातक खेलों का संचालन जारी रखेंगे।
  • गोंग यू पहले सीजन में कम समय के लिए दिखाई दिए थे। अब उन्हें नए सीजन में रिक्रूइटेर के रूप में विस्तारित भूमिका मिलने की उम्मीद है, जिसमें संभवतः उनकी पिछली कहानी का खुलासा होगा।
  • नए सीजन में और भी अधिक खतरनाक खेल होंगे, जो खिलाड़ियों को उनकी आखिरी बाजी लगाने के लिए मजबूर करेंगे, वे कहें न केवल खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति का बल्कि उनकी नैतिकता को भी आजमाएंगे।
  • प्रतियोगियों को और भी अधिक कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे उन्हें दिल तोड़ने वाले फैसले लेने के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा, जिसके कारण यह साइक्लोजिकल सस्पेंस बढ़ जाएगा।
  • 'रेड लाइट, ग्रीन लाइट' गेम की वापसी की पुष्टि हो गई है, लेकिन अन्य खेलों की पहचान अभी भी पर्दे के पीछे छुपी हुई है।
  • नए सीजन में खिलाड़ियों को न केवल खेलों के मनोवैज्ञानिक तनाव का सामना करना पड़ेगा, बल्कि उनके निर्णयों के कारण सामने आए नतीजों को भी झेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed