फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TVF’s CEO Arunabh Kumar booked for molestation in Mumbai

TVF के CEO अरुनाभ्ा कुमार के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज, पीड़िता ने कहा, 'मुझे गोद में उठा लेते थे'

Thu, 30 Mar 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 30 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
TVF’s CEO Arunabh Kumar booked for molestation in Mumbai
अरुनाभ्‍ा कुमार

ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल 'द वायरल फीवर' के सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ छेड़खानी और यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया गया है। अंधेरी ईस्ट के थाने में टीवीएफ में काम कर चुकीं एक महिला कर्मचारी ने अरुनाभ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पीड़िता की मानें तो उसने टीवीएफ में दो साल तक काम किया है। उसका आरोप है कि टीवीएफ में अरुनाभ ने 2 साल तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने एक ब्लॉग लिखकर अरुनाभ पर ये आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


तब अरुनाभ ने महिला को झूठा साबित करने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वो महिला के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। बता दें कि महिला का लिखा ये ब्लॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद ये मामला सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TVF के सीईओ के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज

TVF’s CEO Arunabh Kumar booked for molestation in Mumbai
अरुनाभ्‍ा कुमार

ब्लॉग में महिला ने लिखा था, 'मैं बिहार के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हूं। अरुनाभ भी इसी शहर के हैं। उन्होंने टीवीएफ की स्‍थापना साल 2014 में की थी।' महिला ने अरुनाभ पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि कंपनी ज्वॉइन करने के पहले महीने से ही अरुनाभ ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया था और ये सब 2016 तक चलता रहा।

महिला ने ये भी लिखा कि अरुनाभ कई मौकों पर उनके साथ अभद्रता भी की। वो पार्टी के दौरान जानबूझकर उन्हें गोद में उठा लेते थे। नशे का बहाना बनाकर उन पर गिर जाया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed